31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ATX Open : मार्टा कोस्ट्युक और वारवरा ग्राचेवा अपने करियर के पहले फाइनल में

ATX Open : मार्टा कोस्ट्युक और वारवरा ग्राचेवा ने अपने पहले करियर फाइनल में प्रवेश किया है। कॉस्ट्युक और ग्राचेवा ने अपने सेमीफाइनल में क्रमश: डेनियल कोलिन्स और कैटी वोलिनेट्स को हराकर एटीएक्स ओपन के फाइनल में एंट्री की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Mar 2023, 3:43 PM IST

atx-open-kostyuk-gracheva-reach-first-career-singles-final.jpg

मार्टा कोस्ट्युक और वारवरा ग्राचेवा अपने करियर के पहले फाइनल में।

ATX Open : एटीएक्स ओपन को नया डब्लूटीए सिंगल चैंपियन मिलना तय है, क्योंकि मार्टा कोस्ट्युक और वारवरा ग्राचेवा ने अपने पहले करियर फाइनल में प्रवेश किया है। कॉस्ट्युक और ग्राचेवा ने अपने सेमीफाइनल में क्रमश: डेनियल कोलिन्स और कैटी वोलिनेट्स को हराकर फाइनल में एंट्री की है। पहले सेमीफाइनल में आठवीं सीड यूक्रेन की कॉस्ट्युक ने चौथी सीड अमेरिका की कोलिन्स को 6-4, 6-3 से हरा दिया। 20 वर्षीय कॉस्ट्युक टूर लेवल पर अपने पिछले चार सेमीफाइनल में पहुंची, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ सकी थीं।


कॉस्ट्युक ने यहां 2022 की ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनलिस्ट कोलिन्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 84 मिनट में जीत दर्ज की। उन्होंने सात ब्रेक अंकों में चार बार कोलिन्स की सर्विस तोड़ी और अपनी सर्विस सिर्फ एक बार गंवाई।

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में 22 वर्षीय ग्राचेवा ने 21 वर्षीय वोलिनेट्स को तीन सेटों के संघर्ष में 6-4, 5-7, 6-4 से पराजित किया और फाइनल में पहुंच गयीं। निर्णायक सेट में 2-4 से पिछड़ने के बावजूद ग्राचेवा ने लगातार चार गेम जीते और दो घंटे 24 मिनट में मैच समाप्त किया।

मॉन्टेरी ओपन गार्सिया और वेकिच के बीच फाइनल

विश्व की पांचवें नंबर की खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया ने चौथी सीड एलिस मर्टेन्स को मॉन्टेरी ओपन के सेमीफाइनल में 6-3, 6-4 से हराकर सत्र के अपने दूसरे फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिताब के लिए उनका मुकाबला क्रोएशिया की डोना वेकिच से होगा, जिन्होंने चीन की झू लिन को हराकर 2023 के अपने पहले फाइनल में जगह बनाई है।

यह भी पढ़े - अहमदाबाद टेस्ट में ये खिलाड़ी साबित होगा भारत का ट्रंप कार्ड

वेकिच ने 9 में से 5 मुकाबले जीते

वेकिच ने गार्सिया के खिलाफ 9 मुकाबलों में से पांच जीते हैं। उनकी आखिरी भिड़ंत 2021 में टोक्यो ओलंपिक में हुई थी। गार्सिया ने बेल्जियम की मर्टेन्स के खिलाफ 33 विनर्स लगाए। जबकि मर्टेन्स 17 विनर्स ही लगा सकीं। मर्टेन्स को गार्सिया के लगातार दबाव के आगे संघर्ष करना पड़ा। 29 वर्षीय गार्सिया अपने दूसरे मॉन्टेरी फाइनल में पहुंची हैं।

यह भी पढ़े -नेशनल क्रश एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस क्रिकेटर पर हुई फिदा