
अहमदाबाद टेस्ट में ये खिलाड़ी बनेगा भारत का ट्रंप कार्ड, अकेले ही पड़ेगा कंगारुओं पर भारी।
IND vs AUS 4th Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इंदौर टेस्ट में 9 विकेट से हारने के बाद भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने पर भी खतरा मंडरा रहा है। भारत को अब डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में चौथा टेस्ट जीतना जरूरी है। ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हर हथकंडा अपनाना चाहेंगे। अहमदाबाद की बात करें तो यहां ऑस्ट्रेलिया के लिए जीतना आसान नहीं होगा। क्योंकि टीम इंडिया के पास एक ऐसा ट्रंप कार्ड है, जो अकेले ही कंगारुओं पर भारी पड़ सकता है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के आंकड़े देख कंगारुओं के खेमे में खलबली मच सकती है। बता दें कि अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों टेस्ट खेले हैं। उन्होंने अभी तक बल्ले से कमाल दिखाया है, लेकिन गेंद से कुछ खास नहीं कर सके हैं। लेकिन, उनके आंकड़े बताते हैं कि वह अहमदाबाद में गेंद से भी धमाल मचा सकते हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने 2 मैचों में ही 20 विकेट चटकाए हैं।
अहमदाबाद में बेमिसाल अक्षर
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अक्षर पटेल ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने यहां 2 मैच में 20 विकेट अपने नाम किए हैं। 2021 में इंग्लैंड टीम जब भारत दौरे पर आई थी, तब सीरीज के चार में से दो मुकाबले अहमदाबाद में खेले गए थे। अक्षर उस दौरान अकेले ही कंगारुओं पर भारी पड़े थे। उन्होंने सीरीज के तीसरे टेस्ट में 11 और चौथे मैच में 9 विकेट चटकाए थे।
यह भी पढ़े -भारत में की गई चालबाजी, इंदौर टेस्ट जीतने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने लगाए आरोप
सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड
बता दें कि अक्षर पटेल के नाम अहमदाबाद में किसी 1 टेस्ट मैच में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। यह रिकॉर्ड अक्षर पटेल ने 2021 में ही इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 11 विकेट लेकर बनाया था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट आसान नहीं रहने वाला है।
यह भी पढ़े - विराट की खराब फॉर्म से बढ़ी टेंशन, स्मिथ-रूट-विलियमसन और बाबर आजम ने भी पछाड़ा
Updated on:
5 Mar 2023, 12:59 PM IST
Published on:
5 Mar 2023, 12:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.