30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में की गई चालबाजी, इंदौर टेस्ट जीतते ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने लगाए गंभीर आरोप

Former Australian Captain Mark Taylor : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर ने इंदौर टेस्ट जीतते ही भारत के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए भारतीय पिचों की आलोचना की है। मार्क टेलर ने अब तक तीन टेस्ट मैचों में इस्तेमाल की गई तीनों पिचों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह की पिच तैयार करने में ‘चालबाजी’ की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Mar 2023, 3:48 PM IST

ind-vs-aus-test-series-former-australian-captain-mark-taylor-on-indian-pitches-are-poor.jpg

भारत में की गई चालबाजी, इंदौर टेस्ट जीतते ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने लगाए गंभीर आरोप।

Former Australian Captain Mark Taylor : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया अभी भी 2-1 से आगे चल रही है। इंदौर टेस्ट में भारत को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच को आईसीसी की ओर से तीन डिमेरिट अंक दिए गए हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर ने इंदौर टेस्ट जीतते ही भारत के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए भारतीय पिचों की आलोचना की है। मार्क टेलर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए अब तक नागपुर, दिल्ली और इंदौर टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई तीनों पिचों की खूब आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पिच तैयार करने में ‘चालबाजी’ की गई है।


आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बातचीत में कहा है कि इंदौर की पिच को जो रेटिंग दी गई है, मैं उससे सहमत हूं। मुझे निश्चित रूप से यह लगता है कि बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में इस्तेमाल पिचें पूरी तरह से खराब रहीं। उन्होंने कहा कि इंदौर की पिच तीनों पिचों में सबसे ज्यादा खराब थी। पिच पर पहले दिन से ही स्पिन गेंदबाजों को इतनी अधिक मदद नहीं मिलनी चाहिए।

डिमेरिट अंक मिलने से गावस्कर नाखुश

वहीं, भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर इंदौर की पिच को डिमेरिट अंक दिए जाने से खुश नहीं है। गावस्कर ने गाबा की पिच का उदाहरण देते हुए कहा कि दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट दो दिन में समाप्त होने के बावजूद आईसीसी ने ‘औसत से खराब’ रेटिंग दी थी। इस पर टेलर ने असहमति जताते हुए कहा कि ब्रिसबेन की पिच दोनों टीमों के लिए एक समान थी। जबकि भारत में पूरी तरह से स्पिन गेंदबाजों की मददगार पिच बनाई गई थीं।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में चुपके से घुसे दो युवक, पुलिस को बुलाना पड़ा बम निरोधक दस्ता

भारत की सोच से बेहतर प्रदर्शन

मार्क टेलर ने आगे कहा कि गाबा की पिच पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों को भी उतनी ही मदद मिली, क्योंकि उनके पास 4 अच्छे तेज गेंदबाज थे। लेकिन, भारतीय पिचों के मामले में ऐसा बिलकुल नहीं है। यहां चालबाजी के साथ इस तरह की पिच तैयार की गई हैं। इससे हमारे स्पिनर गेंदबाजों को हुनर दिखाने का अवसर मिला और उन्होंने भारत की सोच से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े - एक ही मैच में दो तूफानी शतक लगाकर रचा इतिहास, सचिन-गावस्कर जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ा