कोरोना का कहर पूरी दुनिया झेल रही है। कोरोना वायरस से खेल जगत भी अधूरा नहीं हैं। भारत में हो रहे आईपीएल टूर्नामेंट में कइ खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। यह वायरस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैला हुआ है और वहां के खिलाड़ी भी इससे अछूते नहीं हैं। विश्व के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी रूस के डेनिल मेदवेदेव भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अब वे मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। कोरोना संक्रमित होने की वजह से वे इस महत्वूपर्ण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।