1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tennis: दो बार के ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता एंडी मरे ने की संन्यास की घोषणा, इस कारण थमा उनका करियर

तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ब्रिटेन के एंडी मरे तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के बाद संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं|
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 11 Jan 2019, 3:01 PM IST

Andy Murry

Tennis: दो बार के ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता एंडी मरे ने की संन्यास की घोषणा, इस कारण थमा उनका करियर

नई दिल्ली। तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ब्रिटेन के एंडी मरे ने कहा कि वह साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के बाद संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं लेकिन उन्हें डर है कि अगले सप्ताह शुरू होने वाला आस्ट्रेलियन ओपन उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। बीबीसी के अनुसार, मरे को कमर की सर्जरी के बाद वापसी करने में मुश्किलें पेश आ रही हैं। मरे ने अपने करियर में दो ओलम्पिक स्वर्ण पदक भी जीत हैं।

विंबलडन खेलकर लेना चाहते हैं संन्यास-
वह पत्रकारों से बात करते हुए भावुक भी हो गए। मरे ने कहा, "मैं निश्चित नहीं हूं कि इस दर्द के जरिए मैं अगले चार या पांच महीनों तक खेल पाऊंगा। मैं विंबलडन तक पहुंचकर रुकना चाहता हूं लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि मैं ऐसा कर पाऊंगा।"

कमर में चोट के कारण खत्म हो रहा करियर-
मरे ने कहा, "मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं और लंबे समय से जूझ रहा हूं। मैं पिछले 20 महीनों से दर्द में खेल रहा हूं। मैंने अपनी कमर को ठीक करने के लिए सबकुछ किया लेकिन इससे अधिक मदद नहीं मिली।" उन्होंने कहा, "मेरी स्थिति छह महीने पहले जैसी थी उससे बेहतर है लेकिन मुझे अभी भी बहुत दर्द है। मैं अभी भी खेल सकता हूं लेकिन उस स्तर पर नहीं जिस पर खेला करता था।"