1. भारत ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 22 रनों से हराया
टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बने कोहली
विराट कोहली ने भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना को छोड़ा पीछे
दूसरे टी-20 में उन्होंने 23 गेंदों पर बनाए थे 28 रन
टी-20 फॉर्मेट में विराट कोहली के नाम हुए 8416 रन
2. कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग के एक मैच में चोटिल हुए युवराज
मैच के दौरान युवराज सिंह को पीठ दर्द की हुई शिकायत
अपनी पारी की तीसरी ही गेंद पर मैदान छोड़ना पड़ा
कनाडा लीग में टोरंटो नेशनल्स के कप्तान हैं युवराज
युवराज सिंह लीग में खेल चुके हैं कई तूफानी पारियां
3. कश्मीर में भारी तनाव के बीच धोनी का कूल अंदाज
जवानों के साथ खेलते नजर आए वॉलीबॉल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
सेना के साथ दक्षिण कश्मीर में तैनात हैं धोनी
क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लेकर ट्रेनिंग लेने का किया था फैसला
4. जम्मू-कश्मीर में खराब हालात के बीच वापस लौटे इरफान पठान
ट्वीट कर कहा- मेरा तो दिल और दिमाग कश्मीर में है
रविवार को इरफान पठान की हुई थी वापसी
क्रिकेट एसोसिएशन के सपोर्टिंव स्टाफ समेत कई खिलाड़ी वापस लौटे
शनिवार को केंद्र सरकार ने की थी अपील
5. हसन अली अपनी शादी में बुलाएंगे भारतीय खिलाड़ियों को
किन-किन खिलाड़ियों को भेजेंगे कार्ड, इसका खुलासा नहीं किया
कहा- भारतीय खिलाड़ी शादी में शामिल होंगे तो उन्हें होगी खुशी
हसन अली ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी उनके दोस्त हैं
20 अगस्त को भारतीय लड़की शामिया आरजू से होगी शादी
6. निक किर्गियोस ने जीता वॉशिंगटन ओपन का खिताब
फाइनल में रूस के डेनियल मेडवेडेव को दो सेटों में दी मात
काफी कड़ा रहा मुकाबला दोनों सेट टाइब्रेकर में गए
ऑस्ट्रेलियाई किर्गियोस ने कहा बेहतरीन रहा सप्ताह
मैं इस सप्ताह को कभी नहीं भूल सकता
7. डेब्यू मैच में ही नवदीप सैनी ने तोड़ा आईसीसी का नियम
आईसीसी ने सुनाई सजा, दिया एक डिमेरिट अंक
नवदीप सैनी ने स्वीकार की सजा, सुनवाई की जरूरत नहीं
निकोलस पूरन के आउट होने पर किया था आक्रमण इशारा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मैच में सैनी ने किया है डेब्यू
8. न्यूजीलैंड किया 11 नंबर जर्सी को रिटायर
पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी के सम्मान में लिया निर्णय
विटोरी ने 291 वनडे में 305 विकेट लिए हैं और 2,253 रन बनाए हैं
विटोरी 2007 से 2011 तक रहे हैं न्यूजीलैंड के कप्तान
9. पाक क्रिकेट टीम के कोच हर फॉर्मेट में चाहते हैं अलग कप्तान
कप्तानी से सरफराज अहमद को हटाने की मांग की
कहा, बेहतर परिणाम के लिए उन्हें दिए जाएं दो और साल
शादाब खान को सीमित ओवरों फॉर्मेट में कप्तान बनाने का दिया सुझाव
टेस्ट क्रिकेट में वह बाबर आजम को चाहते हैं कप्तान
10. बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप से बाहर हुईं कैरोलिना मारिन
स्पेन की मारिन ने चोट के कारण अपना नाम लिया वापस
इस साल जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स में घुटने में लगी थी चोट
मारिन रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं
मारिन की जगह थाईलैंड की निताचाओन जिदापोल लेंगी हिस्सा