2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tennis News

आस्ट्रेलियाई एश्ले बार्टी को मिली बड़ी कामयाबी, जीता पहली बार ग्रैंड स्लैम खिताब, देखे वीडियो

फाइनल में चेक रिपब्लिक की माकेर्ता वोनड्रोउसोवा को हराया 1973 के बाद पहली आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनीं, जिसने फ्रेंच ओपन जीता है अगले सप्ताह डब्लूटीए रैंकिंग में 8वें से उठकर दूसरे नंबर पर आ जाएंगी

Google source verification

पेरिस : आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने फ्रेंच ओपन टेनिस के महिला एकल मुकाबले के फाइनल में शनिवार को चेक गणराज्य की माकेर्ता वोनड्रोउसोवा को मात देकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। इस तरह लाल बजरी की वह नई महारानी बन गईं।

डब्लूटीए में लगाएंगी लंबी छलांग

इस जीत के साथ ही बार्टी अगले सप्ताह जारी होने वाली महिला टेनिस संघ (डब्लूटीए) रैंकिंग में आठवें स्थान से उठकर दूसरे नंबर पर आ जाएंगी। बार्टी 1973 के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाली आस्ट्रेलिया की पहली खिलाड़ी (महिला एवं पुरुष मिलाकर) हैं।