
Ayushi Sharma got seventh and Aakriti got 10th position in 10th board
टीकमगढ़. माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपी बोर्ड की 10वीं बोर्ड में बेटियों ने टॉपर किया है। रिजल्ट शुक्रवार की दोपहर 1 बजे घोषित किया गया था। इनमें १०वीं बोर्ड में टीकमगढ़ जिले की दो बेटियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में नाम दर्ज किया हैं। जिसमें आयुषी पुत्री गंगाराम शर्मा ने सातवां स्थान और आकृति पुत्री नरेंद्र अरजरिया ने 10वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
हाइस्कूल परीक्षा में टीकमगढ़ शहर के सरोज कावेंट स्कूल की छात्रा आयुषी शर्मा ने 490 अंक हासिल करते हुए प्रदेश की टॉप टेन सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं इसी स्कूल की छात्रा आकृति अरजरिया ने 487 अंकों के साथ 10 वी रैंक हासिल की है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही दोनों छात्राओं के घर पर बधाई देने वालों की भीड़ जुटी रही। आकृति और आयुषी ने अपनी सफ लता का श्रेय माता-पिता के अलावा अपने गुरुजनों को दिया है। छात्राआं का कहना था कि मुझे पढ़ाई करके प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना है और देश की सेवा करना है।
जिले के टॉप 3 स्टूडेंट
दसवीं कक्षा में जिले के टॉप थ्री में 4 बच्चों ने स्थान हासिल किया है। टीकमगढ़ के जीएल व्यास कांवेंट स्कूल की छात्रा पलक पुत्र दीपक खरे और कल्पना हायर सेकेंडरी स्कूल पलेरा के छात्र अनुराग पुत्र सुशील निरंजन ने 484 अंकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। मॉडल स्कूल पलेरा के छात्र मंगल पुत्र जमुना प्रसाद राजपूत ने 483 अंकों के साथ जिले में दूसरा और मॉडल स्कूल पलेरा की छात्रा अनुष्का पुत्री बृजेंद्र तिवारी ने 482 अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
निवाड़ी
जिले के तरीचरकलां की प्रांजलि यादव ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में कृषि संकाय से प्रदेश में अपना प्राविण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कुमारी प्रांजलि यादव निवाड़ी जिले की तरीचरकलां नगर की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तरीचरकलां की छात्रा है। हाइसेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में 500 अंक में 479 अंक अर्जित कर प्रदेश की टॉप टेन की प्राविण्य सूची में निवाड़ी जिले का नाम रोशन किया है। विद्यायालय के शिक्षक महेश रमपुुरिया ने बताया कि ने लगातार मेहनत करके ना केवल शाला का बल्कि संपूर्ण जिले का नाम रोशन किया है। प्रांजलि ने बताया कि वह एलएलबी के बाद सिविल सेवा में जाना चाहती है।
प्रांजलि की फोटो
पृथ्वीपुर
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके है। जिसमें प्रदेश में लवली परमार और जिले में वेद गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर और क्षेत्र को गौरवांवित किया है।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड की कक्षा 12वीं जीव विज्ञान समूह में गुरुकुल कांवेट हायर सेकेंडरी की छात्रा लवली राजा पुत्री रामनरेश परमार जो नगर के विद्यालय में अध्यनरत थी। जिन्होंने अपने ग्राम बिरौराखेत में रहकर शिक्षा ग्रहण की और निरंतर विद्यालय आकर शिक्षकों के मार्गदर्शन में शिक्षा ग्रहण कर ग्राम का नाम रोशन कर प्रदेश में टॉप टेन सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लवली ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आगे बताया कि वह नीट की परीक्षा की तैयारी कर एमबीबीएस डॉक्टर बनना चाहती है और डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब और निर्धन परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं देना चाहती है। वहीं नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 12वीं के छात्र वेद गुप्ता ने गणित विषय से जिले में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह माता कंचन गुप्ता एवं पिता जयप्रकाश गुप्ता के होनहार पुत्र है और आगे पढाई को निरंतर जारी रखकर प्रोफेसर या यूपीएससी की तैयारी करेंगे। उन्होंने अपनी इस सफ लता का श्रेय विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित प्राचार्य आरडी वर्मा को दिया है जिनके मार्गदर्शन में पढाई कर सफलता हासिल की है।
फोटो- लवली परमार एवं शिक्षकों के साथ वेद गुप्ता
निवाड़ी
नगर की अशासकीय विद्यालय जीसस क्राइस्ट मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्र प्रशांत राजावत पुत्र हरेंद्र राजावत ने हायरसेकेंडरी बोर्ड परीक्षा विज्ञान में 500 अंक में 478 अंक अर्जित कर प्रदेश की टॉप टेन सूची में दसवां स्थान अर्जित किया है। हरेंद्र ने बताया कि हायर सेकेंडरी परीक्षा के बाद नीट की तैयारी वह इंदौर से कर रहा है। प्रशांत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता व विद्यायालय के सभी शिक्षक व प्राचार्य नंदनी मिश्रा को दिया है।
जिले के जिला शिक्षा अधिकारी एस एन नीखरा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल हायरसेकेंडरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जिले का 63.29 प्रतिशत एवं हाइस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम 43 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि निवाड़ी जिले की दो व एक बेटा ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान अर्जित किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में अव्वल स्थान अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को बधाइयां दी है।
Published on:
29 Apr 2022 10:34 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
