4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांच में सामने आया अतिक्रमण, अब अधिकारियों को भेजा जाएगा प्रतिवेदन

कैलपुरा में आवादी की भूमि पर अतिक्रमण का मामला

2 min read
Google source verification
Encroachment revealed in the investigation

Encroachment revealed in the investigation

टीकमगढ़. बल्देवगढ़ से लगी ग्राम पंचायत कैलपुरा की सरकारी आवादी की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में राजस्व अमले ने जांच पूरी कर ली है। इसमें जमीन के 20 से 30 फीट गहराई में लंबा अतिक्रमण सामने आया है। राजस्व अमले ने इसकी जांच कर अपना प्रतिवेदन अधिकारियों को देने की बात कही है।


विदित हो कि ग्राम पंचायत कैलपुरा के सरपंच सहित ग्रामीणों ने यहां पर स्थित खसरां नंबर 1171 पर अतिक्रमण होने की शिकायत की थी। इस पर राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी द्वारा इसकी पूरी जांच की गई थी। इसमें कुछ लोगों के मकान जहां खसरा नंबर 1169 में बने मिले थे, वहीं 1171 की जमीन पर एक गार्डन का कब्जा पाया गया है। पटवारी लक्ष्मी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि इस जमीन पर एक गार्डन एवं कुछ अन्य लोगों का अतिक्रमण पाया गया है। इसकी पूरी कार्यवाही एवं जांच प्रतिवेदन आरआई को सौंप दिया गया है।

उनके द्वारा यह प्रतिवेदन तहसीलदार को दिया जाएगा और इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि यह जमीन करोड़ों की बताई जा रही है। ब्लॉक मुख्यालय से लगी होने के कारण इस पर तमाम लोगों की नजरें लगी हुई है। इस जमीन से लगी पटैती की भूमि के नाम पर यहां पर अतिक्रमण किया जा रहा है। पत्रिका द्वारा 10 नवंबर के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद विभाग ने इसकी जांच शुरू कराई है। वहीं पंचायत की सरपंच ने जांच के बाद भी कार्रवाई न होने के आरोप लगाए है। सरपंच फूलाबाई राय का कहना है गांव की आवादी की भूमि का सीमांकन किया गया। जिसने गार्डन की किचन में 5 फिट ओर उसी के पास कब्जारत भूमि पर 35 फिट तक कब्जा होना पाया गया। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों से यह कब्जा हटाकर भूमि मुक्त कराने की मांग की है।