scriptघर में घुसकर की फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल | youth injured by bullet | Patrika News
टीकमगढ़

घर में घुसकर की फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल

कहासुनी की घटना ने लिया गंभीर रूप

टीकमगढ़May 18, 2019 / 01:50 am

नितिन सदाफल

youth injured by bullet injuries

youth injured by bullet injuries

कहासुनी की घटना ने लिया गंभीर रूप

टीकमगढ़/पृथ्वीपुर. थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बछौडा के दंगयाना खिरक पर आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्तिको गोली मार दी गई। वही एक महिला और एक युवती की लाठी डंडो से मारपीट भी की गई।
एएसआई कुलदीप सागर ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 8 बजे छोटू यादव एवं बलराम उर्फ बबलू यादव के परिजनो में कहा सुनी हो गई थी। रात करीब 10 बजे छोटू यादव अपने दो और साथियो के साथ बालाराम उर्फ बबलू के घर अभद्रता करते हुए कटटे से हवाई फ ायर किए। फि र एक गोली बालाराम की ओर चला दी जो बालाराम के दाएं तरफ पेट में जाकर लगी। साथ ही बालाराम के परिवार की महिला अजब कुंवर और पुत्री रवीना यादव के साथ भी आरोपियो ने जमकर मारपीट कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी घटना स्थल से भाग गए। तत्काल ही डायल 100 और 108 वाहन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 108 वाहन से घायल अवस्था में तीन लोगो को सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र लाया गया । जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार किया और बालाराम को गोली लगने से गंभीर अवस्था होने से उसे तत्काल झांसी रिफर किया गया। पुलिस ने बालाराम की रिर्पोट पर डाइयन खिरक बछौडा निवासी छोटू यादव, हल्के यादव, मुन्नीलाल यादव के खिलाफ धारा 307,34 के तहत मामला पंजीबद्व किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओपी राकेश छारी तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और घटना की बारीकी से जानकारी ली। घटना के बाद से आरोपी छोटू फरार हो गय था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी छोटू को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को निवाड़ी न्यायालय में पेश किया। यहां से पुलिस ने उसे दो दिन की रिमाण्ड पर ले लिया हैं। घटना को अंजाम देकर आरोपी घटना स्थल से भाग गए था।

Home / Tikamgarh / घर में घुसकर की फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो