टॉलीवुड

एक्टर Chiranjeevi Sarja के निधन के बाद गर्भवती पत्नी Meghana Raj का रो-रोकर बुरा हाल, शादी की तस्वीरें हो रही वायरल

कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सर्जा का 7 जून को बेंगलुरु में हार्ट अटैक के चलते निधन (Chiranjeevi Sarja Passed Away) हो गया। सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि (Celebs on Chirajneevi Sarja Death) दे रहे हैं। पति की मौत से उनकी पत्नी मेघना राज (Chiranjeevi Wife Meghana Raj) का बुरा हाल हो रहा है।

3 min read
Jun 08, 2020
Chiranjeevi Sarja Passed Away

नई दिल्ली | नई दिल्ली साल 2020 किसी के लिए भी कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में भी एक के बाद एक बेहतरीन सितारें दुनिया को अलविदा कहते जा रहे हैं। बॉलीवुड के बाद कन्नड़ इंडस्ट्री (Kannada Film Industry) के लिए भी रविवार को एक बड़ा नुकसान सामने आया है। कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा का 7 जून को बेंगलुरु में हार्ट अटैक (Heart Attack) के चलते निधन (Chiranjeevi Sarja Passed Away) हो गया। सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। चिरंजीवी (Kannada Actor Chiranjeevi Sarja) के पार्थिव शरीर को उनके बेंगलुरु के कनकापुरा के पास वाले फार्महाउस में रखा गया है। उनकी अंतिम संस्कार (Chiranjeevi Sarja funeral today) कुछ देर बाद किया जाएगा। चिरंजीवी की उम्र मात्र 39 साल थी। पति की मौत से उनकी पत्नी मेघना राज (Chiranjeevi Sarja Wife Meghana Raj) का बुरा हाल हो रहा है। मेघना प्रेग्नेंट हैं (Chiranjeevi Wife Meghana Pregnant) और चिरंजीवी से उनकी शादी साल 2018 में बड़े धूमधाम से हुई थी। चिरंजीवी और मेघना की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया (Chiranjeevi Meghana Wedding photos) पर वायरल हो रही हैं।

शादी की तस्वीरों में दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं। चिरंजीवी सरजा और मेघना राज (Chiranjeevi Sarja and Meghana Raj) ने एक दूसरे को 2 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। चिरंजीवी और मेघना (Meghana Raj) का विवाह हिंदू रीति-रिवाज और कैथलिक रिवाज दोनों से हुआ। पहले दोनों कैथलिक रीति-रिवाज से शादी के (Chiranjeevi Meghana Catholic wedding) बंधन में बंधे थे। उसके बाद हिंदू धर्म के रीति-रिवाज से भी शादी (Chiranjeevi Meghana Hindu rites wedding) की थी। दोनों की वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर (Chiranjeevi Meghana Wedding photos viral) छाई हुई हैं।

अगर चिरंजीवी और मेघना के फिल्मी करियर की बात करें तो दोनों कन्नड़ इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में वायुपुत्र (Chiranjeevi Sarja Vayuputra) से की थी। वहीं चिरंजीवी के बड़े भाई ध्रुव सरजा (Dhruv Sarja) भी एक्टर हैं। चिरंजीवी साउथ इंडस्ट्री के एक्शन किंग कहे जाने वाले अर्जुन सर्जा (Actor Arjun Sarja) के भजीते थे। वहीं उनके दादा भी कन्नड़ सिनेमा के बेहतरीन एक्टर रह चुके हैं। चिरंजीवी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे। वो अब तक 22 फिल्मों में काम कर चुके थे। जिसमें रामलीला, सीजर, चंद्रलेखा, चिरु और अम्मा आई लव यू (Amma I Love You) जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं मेघना राज की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। जिसके बाद उन्होंने कन्नड़ इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया। बता दें कि चिरंजीवी का कोरोना वायरस का टेस्ट भी किया गया है जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

Published on:
08 Jun 2020 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर