टॉलीवुड

…कभी होटल में रिसेप्शनिस्ट की जॉब करती थीं भोजपूरी एक्ट्रेस मोनोलिसा, फिर इस तरह बदल गई जिंदगी

क्या आप जानते हैं भोजपूरी एक्ट्रेस मोनोलिसा को उनकी पहचान, पैसा, शोहरत थाली में परोसकर नहीं मिली है। उन्होंने इसे बड़ी मेहनत से कमाया है। उन्होंने अपने परिवार की मदद के लिए एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की जॉब भी की थीं। चलिए जानते हैं भोजपुरी की सबसे बड़ी एक्ट्रेस मोनालिसा की जिंदगी से जुड़े संघर्ष और मेहनत की कहानी।

2 min read
Bhojpuri actress Monalisa

नई दिल्ली: मोनालिसा का नाम अब भोजपुरी फिल्मों तक ही सीमित नहीं है। वो अब वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं। मोनोलिसा ने भोजपुरी में 125 फिल्में करने के अलावा हिंदी, भोजपुरी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और उड़िया जैसी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। उनकी एक्टिंग, डांस और अदाओं के लोग दीवाने हैं। उनके पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है।

लेकिन क्या आप जानते हैं उन्हें ये पहचान, पैसा, शोहरत थाली में परोसकर नहीं मिली है। उन्होंने इसे बड़ी मेहनत से कमाया है। दरअसल मोनोलिसा गरीब फैमली से बिलॉंग करती थी, वो अपने परिवार की मदद के लिए एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की जॉब करती थीं। चलिए जानते हैं भोजपुरी की सबसे बड़ी एक्ट्रेस मोनालिसा की जिंदगी से जुड़े संघर्ष और मेहनत की कहानी।

होटल में की रिसेप्शनिस्ट की जॉब

मोनालिसा कोलकाता की रहने वाली हैं और उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है। उनके चाचा उन्हें मोनोलिसा नाम से बुलाते थे। साल 1991 में आई आर्थिक मंदी के कारण उनके पिता का बिजनेस बंद हो गया था, जिसके बाद घर में पैसे किल्लत होने लगी। जिसे देखते हुए 15 साल मोनालिसा अपने परिवार के साथ खड़ी हुईं और एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की जॉब करनी शुरू कर दी। उन्हें इस काम के रोजाना 120 रुपये मिलते थे। जिससे वो घर की मदद करती थीं।

रिश्तेदार-पड़ोसी उड़ाते थे मजाक

मोनालिसा बचपन से ही डांस की बेहद शौकीन थी। जिसके कारण वो फिल्मी दुनिया में आने की तैयारी करने लगीं। लेकिन उनके घर वाले इस पर राजी नहीं थे और रिश्तेहार उन पर हंसते थे। लेकिन कहते हैं मेहनत करने वालों का भगवान हमेशा साथ देता है। दरअसल मोनोलिसा को एक बंगाली फिल्म के डायरेक्टर ने फिल्मों में काम करने की सलाह दी। इसके बाद मोनालिसा ने मॉडलिंग और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया।

फिर एक दिन रंग लाई उनकी मेहनत

ऐसा करते-करते आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें साल 1997 में हिंदी फिल्म 'जयते' में काम मिला। इसके बाद शुरुआत में मोनालिया ने तमाम छोटे मोटे रोल किए। उन्होंने कई भाषाओं में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान भोजपुरी फिल्मों से मिली। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाईके' थीं। इसके बाद वो आगे ही बढ़ती गईं और आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

इसके अलावा वो अपने फैंस के लिए आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो और फोटोज शेयर करती हैं। जो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाते हैं।

Published on:
22 Sept 2021 02:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर