टॉलीवुड

इस एक्टर ने खरीदा था विजय माल्या का किंगफिशर विला, पिता लगाते थे पान-मसाला की दुकान

सचिन जोशी ( Sachin Joshi ) एक बार विजय माल्या (Vijay Mallya ) के गोवा स्थित बंगले Kingfisher Villa पर एक पार्टी में गए थे। उसी दौरान उन्होंने मन में ठान लिया था कि कभी मौका मिला तो इसे खरीदेंगे।

2 min read
Aug 07, 2019
Sachin Joshi movie Jackpot pic

मुंबई। बिजनेसमेन विजय माल्या ( vijay mallya ) का कोई बंगला खरीदे और उसके नाम की चर्चा ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। माल्या के गोवा स्थित Kingfisher Villa को एक्टर-प्रोड्यूसर सचिन जोशी ( Sachin Joshi ) ने खरीदा था। सचिन जोशी भले ही बॉलीवुड में बड़ा नाम ना हो, लेकिन साउथ इंडस्ट्री में ये एक जाना पहचाना नाम है। आइए सचिन के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें:

माल्या का बंगला खरीद आए सुर्खियों में
सचिन जोशी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने एक-दो बॉलीवुड हिन्दी फिल्में भी की हैं। सचिन एक बार विजय माल्या के गोवा स्थित किंगफिशर विला ( Kingfisher Villa ) पर एक पार्टी में गए थे। उसी दौरान उन्होंने मन में ठान लिया था कि कभी मौका मिला तो इसे खरीदेंगे। अप्रेल 2017 में माल्या के बंगले को नीलाम किया गया। सचिन ने इस बंगले को उसी दौरान खरीद लिया था। बताया जाता है कि सचिन ने इसके लिए करीब 73 करोड़ रुपए दिए थे।

शिल्पा के पति से हुआ था विवाद

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ भी सचिन का विवाद हो चुका है। कुंद्रा ने आरोप लगाया था कि सचिन ने उन्हें 40 लाख का चैक दिया था जो बाउंस हो गया था। उन्होंने दावा किया था कि सचिन और वह पोकर लीग में सहभागी थे। इसी से जुड़ा पैसा सचिन को लौटाना था। हालांकि सचिन ने इन आरोपों को निराधार बताया था। उनका कहना था कि उनकी कुंद्रा के साथ ऐसी कोई भागीदारी नहीं थी तो वह पैसा क्यों दें।

बॉलीवुड और साउथ मूवीज में किया काम
सचिन जोशी ने 2002 में तेलुगू मूवीज में एंट्री ली। इसके बाद उन्होंने कई और मूवीज की। बीच-बीच में कुछ बॉलीवुड मूवीज में भी नजर आए। इनमें सनी लियोनी के साथ जैकपॉट जैसी बड़ी फिल्म शामिल है। हालांकि उनकी बॉलीवुड की पहली मूवी 'अजान' (2011) है। इसके अलावा 'मुंबई मिरर', 'सीक्रेट' और 'अमावस' में भी सचिन नजर आए।

जोधपुर के हैं सचिन

सचिन मूलत: जोधपुर के रहने वाले हैं। सचिन के पिता जगदीश जोशी जेएमएम ग्रुप के मालिक हैं। उनके दादा मोहनलाल जोशी और पिता कभी जोधपुर में पान-मसाले की दुकान लगाते थे। सचिन ने 2012 में गर्लफ्रेंड उर्वशी शर्मा से शादी की थी।

ये भी पढ़ें

माल्या केस में सुनवाई से लेकर सैमसंग फोल्ड स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट तक जाने सब, बस एक क्लिक में….

Updated on:
08 Aug 2019 09:14 am
Published on:
07 Aug 2019 11:52 am
Also Read
View All

अगली खबर