3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक क्विंटल फूलों से किया 64 टन वजनी 28 फीट लंबी हनुमान प्रतिमा का स्वागत, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतारी

रामभरोसे आश्रम रेलवे स्टेशन पर बुधवार को महंत रामभरोसे के सान्निध्य में बुधवार को 28 फ ीट लंबी हनुमान प्रतिमा का शहर में आने पर एक क्विंंटल फूलों से पुष्प वर्षा की गई।

2 min read
Google source verification
एक क्विंटल फूलों से किया 64 टन वजनी 28  फीट लंबी हनुमान प्रतिमा का स्वागत, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतारी

एक क्विंटल फूलों से किया 64 टन वजनी 28 फीट लंबी हनुमान प्रतिमा का स्वागत, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतारी

निवाई. रामभरोसे आश्रम रेलवे स्टेशन पर बुधवार को महंत रामभरोसे के सान्निध्य में बुधवार को 28 फीट लंबी हनुमान प्रतिमा का शहर में आने पर एक क्विंंटल फू लों से पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद आश्रम से शोभायात्रा को गाजे-बाजे और डीजे के साथ रवाना हुई। शोभायात्रा पर शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर व आरती उतारी।

शोभायात्रा जमात, राधादामोदर कुण्ड, अहिंसा सर्कल पहुंची। जहां प्रतिमा को देखने के लोगों हुजूम उमड़ पड़ा। शहर के मुख्यमार्गों पर बनी दुकानों और मकानों की छतों पर चढ़ कर शहरवासियों ने दर्शन कर पुष्प वर्षा की। बस स्टैण्ड, वेयरहाउस, पहाड़ी चूंगी नाका होती हुई बावड़ी वाले बालाजी मंदिर पहुंची।

जहां बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू जागरण मंच सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हनुमान प्रतिमा की आरती उतारी और मंहत रामभरोसे व संत बाबूगिरी का संत परम्परा से स्वागत किया गया। इसके शोभायात्रा का विसर्जन किया गया। महंत बाबूगिरी ने बताया कि 64टन वजनी और 28 फीट लंबी हनुमान प्रतिमा भीलवाड़ा से प्रयागराज संगम स्नान के बाद पुन: भीलवाड़ा ले जाया जा रहा है।

हनुमान प्रतिमा 9 फ रवरी को भीलवाड़ा से प्रायगराज के लिए ले जाया गया था और 9 मार्च को भीलवाड़ा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिमा भीलवाड़ा जिले के काटोई गांव के आश्रम में स्थापित की जाएगी। यात्रा संयोजक भीलवाड़ा के संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी ने बताया कि यह प्रतिमा दौसा के सिकंदरा में एक ही पत्थर से बनवाई गई है।

इसकी चौड़ाई करीब 12 फीट है। प्रतिष्ठा से पहले इसे गंगा स्नान करवा कर लाया गया है। इस दौरान नरेंद्र शर्मा, रामनिवास शर्मा, राहुल जायसवाल, दिनेश गौतम, करणसिंह राजावत, पवन अग्रवाल, राकेश खारोल, दुष्यंत पारीक, भवानी सोनी सहित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे।


70 फीट लम्बा है ट्रक
भीलवाड़ा जिले के गांव काटोई से गंगा स्नान के लिए निकली हनुमान प्रतिमा का वजन 6 8 टन हैं और 12 चौड़ाई तथा 28 फीट लम्बी हैं। 70 फ ीट लम्बे ट्रक में लेटे हैं और 10 टायर आगे और 16 टायर पीछे लगे हैं।

Story Loader