4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्वेतांबर पूर्तिपूजक जैन मंदिर में वार्षिक जीर्णोद्धार उत्सव

क्षेत्र के ककोड़ कस्बा स्थित श्री शांतिनाथ श्वेतांबर पूर्तिपूजक जैन मंदिर में वार्षिक जीर्णोद्धार उत्सव का कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विधिकारक गौरव जैन नागदा वाले ने प्रात: जिनेन्द्र देव का सामूहिक 18 मस्तकाभिषेक एवं सत्तर भेदी पूजन की क्रियाएं सम्पन्न करवाई गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Shri Shantinath Shwetambar

श्वेतांबर पूर्तिपूजक जैन मंदिर में वार्षिक जीर्णोद्धार उत्सव


बनेठा. क्षेत्र के ककोड़ कस्बा स्थित श्री शांतिनाथ श्वेतांबर पूर्तिपूजक जैन मंदिर में वार्षिक जीर्णोद्धार उत्सव का कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विधिकारक गौरव जैन नागदा वाले ने प्रात: जिनेन्द्र देव का सामूहिक 18 मस्तकाभिषेक एवं सत्तर भेदी पूजन की क्रियाएं सम्पन्न करवाई गई।

इसके पश्चात ककोड़ निवासी रमेश चंद ,देवेंद्र कुमार छाजेड़ के घर से नवीन ध्वजा सिर पर धारण कर समस्त जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं बैंडबाजे के साथ नाचते गाते जैन मंदिर तक जुलूस के रूप में पहुंचे। वहीं मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज एवं श्वेताम्बर जैन समाज के महिला-पुरुष उपस्थित थे।

मालपुरा. भारतीय नववर्ष मनाए जाने को लेकर नववर्ष आयोजन समिति की बैठक गुरुवार की रात शेरसिंह राजावत की अध्यक्षता में नवीन मंडी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित की गई।

संयोजक रमाकांत पाठक ने बताया कि बैठक में भारतीय नववर्ष चेत्र प्रतिप्रदा विक्रम संवत 2077 का प्रथम दिवस 25 मार्च को समारोहपूर्वक मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में गोविन्द विजय, रमेश दाधीच, प्रहलाद शर्मा, हनुमान शर्मा, गोविन्द शर्मा, मधु पारीक, डॉ अंकित जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति की अगली बैठक 16 मार्च की सायं काल आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित की जाकर कार्यक्रम की रुपरेखा तय की जाएगी।

आवां. कस्बे में गुरुवार रात्रि शीतला माता जागरण समिति की बैठक हुई। व्यवस्थापक श्रीकांत चतुर्वेदी ने बताया कि ब्रह्मपुरी मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर में कल को जागरण होगा। समिति के दीनदयाल स्वामी ने कहा कि माता का मंदिर फूलों से सजाया जाएगा। बैठक में नारायण चतुर्वेदी, मूलचंद सेन, अजीत सिंह, महेश चतुर्वेदी, नंद सिंह, रमेश चतुर्वेदी भी उपस्थित थे