टोंक

एयरबैग खुलने से टल गया बड़ा हादसा, पुलिया से नीचे गिरी कार, सात जने गम्भीर घायल

जयपुर-कोटा सडक़ मार्ग पर स्थित गांव मोटूका में पुलिया से नीचे गिरी कार में सवार सात जने घायल हो गए। लेकिन एयरबैग्स खुलने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही बरोनी थानाधिकारी हरिराम जाप्ते के साथ घटनास्थल पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी निवाई पहुंचाया।  

2 min read
May 15, 2023
एयरबैग खुलने से टल गया बड़ा हादसा, पुलिया से नीचे गिरी कार, सात जने गम्भीर घायल

निवाई. जयपुर-कोटा सडक़ मार्ग पर स्थित गांव मोटूका में पुलिया से नीचे गिरी कार में सवार सात जने घायल हो गए। लेकिन एयरबैग्स खुलने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही बरोनी थानाधिकारी हरिराम जाप्ते के साथ घटनास्थल पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी निवाई पहुंचाया।

शनिवार रात करीब साढे बारह बजे जयपुर से कार में सवार सात जने सांवरिया सेठ के दर्शन करने जा रहे थे। मोटूका गांव में पुलिया पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर पुलिया के बीच में बने एयर गेप में से करीब तीस फीट नीचे जा गिरी और कार चकनाचूर हो गई। लेकिन एयरबैग खुलने से कार में सवार सभी सातों लोगों की जान बच गई। लेकिन पांच जने गंभीर घायल हो गए।

सभी घायलों को एंबुलेंसों से निवाई लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सभी को जयपुर के लिए रेफर कर दिया। कार हादसे में राजेश उर्फ बाबू वाल्मीकि (40) पुत्र प्रेम, शंकर वाल्मीकि (30) पुत्र पन्नालाल, राकेश वाल्मीकि (28) पुत्र सीताराम, गौरीशंकर वाल्मीकि पुत्र गफ्फार, राकेश वाल्मीकि (27) पुत्र ताराचंद, दीपक वाल्मीकि एवं अजय वाल्मीकि घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। कार को पुलिस ने क्रेन से उठाकर थाने लाकर खड़ा करवा दी।

ट्रेलर की टक्कर से तीन घायल, जयपुर रेफर

निवाई. बरथल तिराहे पर रविवार को ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन जने घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र निवाई लेकर आए। बरोनी थानाधिकारी हरिराम ने बताया कि डेयरी पर काम करने वाले तीन जने एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर टोंक की ओर जा रहे थे। ट्रेलर ने उनकी मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी जिससे तीनों घायल हो गए।

हालत ङ्क्षचतानक होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जयपुर के लिए रेफर कर दिया। ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार प्रहलाद चौधरी (22) पुत्र गोपाल चौधरी निवासी गांव गोपलपुरा मालपुरा, रामवतार सैनी (25) पुत्र किशोर सैनी निवासी मालोणी मालपुरा तथा भागचंद गुर्जर (26) पुत्र देवालाल गुर्जर निवासी बीजवाड मालपुरा गंभीर घायल हो गए। तीनों निवाई में किराए के मकान से डेयरी पर काम करने जा रहे थे। बरथल तिराहे पर हादसा हुआ।

Published on:
15 May 2023 08:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर