
पार्किंग में खड़ी पूर्व पालिकाध्यक्ष की कार के शीशे तोड़े, मौके से फरार हुए आरोपी
टोडारायसिंह . शहर से जुड़ी लाडपुरा कॉलोनी में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों को लेकर रोड लाइट लगाने तथा पुलिस गश्त करवाने की मांग की है। लाडपुरा निवासी मुकेश गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने लाडपुरा में पूर्व पालिकाध्यक्ष की पार्किंग में खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए।
शीशे टूटने की आवाज सुनकर चालक रामसहाय गुर्जर घर से बाहर निकला, तब तक वे मौके फरार हो गए। इसके अलावा बीते माह में कई चोरी की वारदातें हुई है। इनमें दिन दहाड़े श्योजी गुर्जर नामक व्यक्ति से मारपीट कर घायल कर दिया तथा सोने की मुरकियां छीन ले गए थे।
सुरेन्द्र ङ्क्षसह नाथावत के मकान से जेवरात, रामदेव मीणा, किशन गुर्जर की बकरियां व पोखर गुर्जर के 20 भेड़ चोरी कर ले जाने की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि लाडपुरा क्षेत्र में नशेडिय़ों का बोलबाला है। मौका देखकर घटना को अंजाम देते है। उन्होंने लाड़पुरा क्षेत्र में रोड लाइट लगाने के साथ पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
टोडारायसिंह. शहर में शांतिनाथ जिनालय परिसर स्थित मानस्तंभ पर समाजकंटकों नें ईंट-पत्थर व कांच के टुकड़े फैंकने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार शहरनिवासी अशोक पुत्र कन्हैयालाल जैन ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शहर में दादाबाड़ी के निकट शांतिनाथ जिनालय स्थित है। परिसर में स्थित मानस्तंभ पर आठ जैन प्रतिमाए स्थापित की गई है।
नजदीक मोदी धर्मशाला में समुदाय विशेष के एक परिवार का शादी समारोह कार्यक्रम था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दरमियान कुछ लोगों ने 14 जुलाई देर शाम मानस्तंभ को क्षतिग्रस्त करने की नियत से पत्थर-ईंट के टुकड़े व कांच फैंके गए है। उक्त घटना को लेकर जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होने से रोष व्याप्त है। उन्होंने समाजकंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Published on:
16 Jul 2023 06:21 pm

बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
