
कार व बाइक की टक्कर में दम्पती सहित पुत्री गंभीर रूप से घायल, उपचार के बाद जयपुर रैफर किया
मालपुरा. उपखण्ड के लावा ग्राम के पास सोमवार रात्रि को बाइक व कार में हुई टक्कर में बाइक सवार दम्पती सहित पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई। घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालपुरा में लाया गया, जहां से तीनों को ही प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जयपुर रैफर किया।
जानकारी अनुसार लावा ग्राम निवासी श्याम सैनी, विमला देवी व 12 वर्षीय पुत्री अनुष्का बाइक से निकट धौली ग्राम में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लावा लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दम्पत्ति व पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गए।
वहीं कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस व डिग्गी थाने को मामले की सूचना दी, जिस पर घायलों को मालपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जयपुर रैफर किया गया।
आपसी विवाद में दो घायल, दोनों ओर से मुकदमा दर्ज
निवाई. सदर थानान्तर्गत के भणकपुरा गांव में आपसी विवाद में पति-पत्नी घायल हो गए। सदर पुलिस ने बताया कि मन्नी देवी पत्नी प्रभुलाल मीणा ने मुकदमा दर्ज करवाया कि वह सोमवार रात को घर बाहर निकली तो नरेश, महेश और नीतेश पुत्र केदार मीणा ने उसके साथ मारपीट की। बचाने आए पति प्रभुलाल के साथ भी मारपीट की, जिससे हम दोनों घायल हो गए। इसी प्रकार महेश पुत्र केदार मीणा ने भी मन्नीदेवी और प्रभुलाल के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
Published on:
06 Nov 2019 06:56 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
