20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा भारी,दबंगों ने बीच सड़क पर इस तरह से कर दी पिटाई

पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा भारी,दबंगों ने बीच सड़क पर इस तरह से कर दी पिटाई
2 min read
Google source verification

टोंक

•

image

Rajesh

•

Jun 08, 2018

man beaten

टोंक
राजस्थान के टोंक शहर में गुरुवार रात बस स्टैण्ड स्थित सोडा वाटर का पैसा मांगना एक दुकानदार के लिए परेशानी का सबब बन गया। इससे गुस्साएं युवकों ने लाठियों से हमला कर दुकानदार व उसके कर्मचारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद बस स्टैंड पर सनसनी फैल गई। वहीं मौका पाकर युवक वहां से फरार हो गए।


पीडि़त व अरिहंत सोडा शॉप के दुकानदार रमेशचंद गोयल ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने देवली पुलिस में रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात पांच युवक बिना नम्बर वाली कार में सवार होकर दुकान आएं। जहां उन्होंने कर्मचारी से सोडा लेकर पीया तथा बिना पैसा दिया जाने लगे। इस पर कर्मचारी ने उन्हें पैसे के लिए टोका तो, युवक आक्रोशित हो गए तथा गाली-गलौच करते हुए चले गए।


लेकिन कुछ ही देर बाद फिर पांचों युवक कार में सवार होकर आए। जहां उन्होंने बिना विचार किए दुकानदार व कर्मचारी पर ताबतोड़ लाठियां बरसा दी। इससे दुकानदार रमेशचंद के पीठ व पैर पर गंभीर चोंटे आ गई। इसके बाद युवक कार में बैठकर भाग छूटे। इस घट्न एके बाद इलाके में सनसनी मच गई तथा मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।


इसके बाद दुकानदार अपने मित्रों के साथ देवली थाने पहुंचे। जहां उन्होंने नामजद पांच युवकों के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दी। इस दौरान बस स्टैण्ड के सीसीटीवी कैमरे बंद होने के चलते फुटेज नहीं मिल सके। पीडि़त ने बताया कि तीन दिन पूर्व भी युवक सोडा पीकर बिना रुपए दिए चले गए थे। हांलाकि दुकानदार ने पांचों युवकों की पहचान कुराडिय़ा, प्रताप कॉलोनी, बीसलपुर कॉलोनी निवासी युवकों के रुप में की है तथा पुलिस रिपोर्ट में उन्हें नामजद किया है। बस स्टैण्ड के व्यापारियों ने बताया कि गत दो-तीन दिन पूर्व भी युवकों ने एक मोबाइल दुकानदार से मारपीट की थी। इससे क्षेत्र के व्यापारियों में भय का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग