20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : बाइक टकराने की बात पर हुआ दो पक्षों में झगड़ा

अलीगढ़. के लाल चौक सब्जी मण्डी चौराहे पर बाइक किसी के टकराने के मामले को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया।
2 min read
Google source verification

टोंक

•

image

Azhar uddin

•

Jun 09, 2018

जमा भीड़

अस्पताल के बाहर लोगों की जमा भीड़।

अलीगढ़. कस्बे के लाल चौक सब्जी मण्डी चौराहे पर गुरुवार रात बाइक किसी के टकराने के मामले को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि माहौल को नियंत्रण करने के लिए चार थानों का जाप्ता बुलाया गया। झगड़े में दो जने घायल हो गए। इनमें से एक को अलीगढ़ से टोंक रैफर किया गया है।

थानाप्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि घायल इमरान खान व सूफियान अली पुत्र सैय्यद हामिद अली निवासी अलीगढ़ है। इनमें सूफियान अली की हालत गम्भीर होने पर टोंक रैफर कर दिया। घटना के बाद समुदाय विशेष के लोगों में रोष व्याप्त हो गया।

अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद कस्बे में गर्माए माहौल को देखते हुए उनियारा, सोप व बनेठा आदि पुलिस थानों व पुलिस लाइन अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात किया गया। सूचना पर पुलिस उपाअधीक्षक किशोरीलाल वर्मा ने अलीगढ़ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। देर रात को हमले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जामा मस्जिद सदर सगीर आलम के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस थाने का घेराव किया।

जहां पुलिस उपाधीक्षक वर्मा से जल्द हमलवारों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस पर उपाअधीक्षक किशोरीलाल वर्मा ने लोगों को जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। लोगों ने जल्द हमलावरों के गिरफ्तार नहीं होने पर विरोध-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

घायलों की ओर से हनुमान पुत्र रामबिलास मीना, मुकेश पुत्र श्रवण लाल मीना, कन्हैया लाल पुत्र मदन लाल मीना, हंसा पुत्र मोजीराम मीना, चिरंजी पुत्र रामबिलास मीना तथा मेघराज मीना पुत्र रामबिलास मीना सभी निवासी उखलाना के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने मामले में शुक्रवार को हनुमान मीना, मुकेश मीना, कन्हैया मीना, हंसा मीना, चिरंजी मीना को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी मेघराज मीना पुलिस पकड़ दूर है। इस दौरान लोगों ने पुलिस उप अधीक्षक किशोरीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंप आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग