
Flood of reverence gathered in Bisalpur, took a dip in the holy body
बीसलपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पवित्र देह में डुबकी लगाई
राजमहल. क्षेत्र के बीसलपुर बांध स्थल पर स्थित गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार को हरियाली अमावस्या व वन सोमवार को लेकर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां अल सुबह से ही निकटवर्ती गांव कस्बों के साथ ही जयपुर, कोटा, अजमेर, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी आदि जिलों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा।
लोगों की भीड़ को काबू करने के लिए बीच बीच में मंदिर के मुख्य पट बंद करने पड़े। लोगों ने पवित्र दह में डुबकी लगाने के साथ ही मछलियों को आटा खिलाकर पुण्य कमाया वही नौकायन का लुत्फ उठाया।
महिलाओं ने घर से पकवानों से तो कई महिलाओं ने धर्मशाला परिसर में चूरमा बाटी बनाकर भगवान के भोग लगाने के साथ ही व्रत खोला। बाहर से आए श्रद्धालुओं ने बांध में भरें पानी को निहारा और पिकनिक मनाया।
इस दौरान बीसलपुर बांध मार्ग पर जगह जगह जाम के हालात रहे।
...........................
मोहिनीगिरि की परिक्रमा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
मालपुरा. प्रतिवर्ष की भांति हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को प्रात: काल श्रीघाटीबालाजी महाराज के मंदिर से श्री मोहिनीगिरि की पावन परिक्रमा प्रारंभ हुई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत कर जलपान कराकर फल वितरण कर पुण्य कमाया।
श्रीगिरिराजजी की तरह पवित्र इस अरावली की पर्वत श्रेणी में पावन तपोस्थलियां, मंदिर और तीर्थ क्षेत्र श्री घाटीबालाजी,श्री ऊणामाताजी, पंचकुंड, अन्नपूर्णा माता, श्री गुदडज़ी का धूणा, श्रीमुक्तेश्वर महादेव मंदिर, श्रीकल्याण दास बाबा की बगीची ग्राम टोरडी, खोड्याजी भैंरूजी, चश्मा हनुमान जी मंदिर, मझोला, भड़ंगजी की गुफा, श्रीहनुमान मंदिर चांदसेन, श्रीकरणीमाता जेलम्यां में श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर दर्शन किए। समापन श्रीघाटी बालाजी मंदिर प्रांगण में हुआ ।
Published on:
18 Jul 2023 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
