2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलेज नहीं, कोचिंग में पढ़ा रहे व्याख्याता, छात्रों की पढ़ाई हो रही बाधित

व्याख्याता मुख्यालय पर नहीं रहकर प्रतिदिन जयपुर व अन्य शहरों से अपडाउन कर रहे हैं। वे महाविद्यालय में नहीं पढ़ा कर कोचिंग सेंटर में पढ़ाते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
tonk

टोंक कलक्ट्रेट में गुरुवार को प्रदर्शन करते विद्यार्थी।

टोंक. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अधिकतर व्याख्याता कॉलेज में विद्यार्थियों को अध्ययन नहीं करा कर कोचिंग में पढ़ा रहे हैं। वे मुख्यालय पर नहीं रहकर प्रतिदिन जयपुर व अन्य शहरों से अपडाउन कर रहे हैं। इससे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों का कोर्स पूरा नहीं हो रहा है।

इससे नाराज विद्यार्थियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें लोकेशसिंह मीणा, सैयद आतिफ नकवी, विनोद बोकण, मनराज मीणा, हरिओम, लेखराज, पवन चौधरी, पंकज यादव, राजकुमार धाकड़, अनुराग आदि ने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के आधा दर्जन से अधिक व्याख्याता टोंक में नहीं रहते हैं।

वे महाविद्यालय के लिए जयपुर व अन्य शहरों से अपडाउन करते हैं। वे महाविद्यालय में नहीं पढ़ा कर कोचिंग सेंटर में पढ़ाते हैं। इससे महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। विद्यार्थियों का आरोप था कि वे कई बिल भी फर्जी तरीके से उठा रहे हैं। उन्होंने इसकी जांच करा कार्रवाई की मांग की है।

समस्याओं का कराएं निस्तारण

राष्ट्रीय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मनमोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष जगदीश गुर्जर व जिला मंत्री सुरेन्द्रकुमार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि बिना विसंगतियों के काउंसलिंग कराकर पदस्थापन किया जाए।

इसके साथ ही अवकाश प्रकरण निस्तारित करने, नियमितिकरण एवं स्थायीकरण करने, बकाया प्रकरणों का निस्तारण करने समेत अप्रेल व मई का वेतन दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में हनुमानसिंह, बालूराम, महावीर, निपुण सक्सैना, मुकेश जाट, विरमपुरी, जनकसिंह आदि शिक्षक शामिल थे।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader