
सरोली गांव स्थित बालाजी मंदिर।
बंथली. सरोली गांव स्थित बालाजी मंदिर परिसर में रखी दानपेटी को चोर गुरुवार रात ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह पुजा-अर्चना करने आए पुजारी सत्यनारायण वैष्णव को लगी तो उन्होंने ग्रामीणों व बाद में पुलिस को जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे सरोली पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्रप्रसाद शर्मा व पुलिसकर्मी रामअवतार सैनी ने घटनास्थल का निरीक्षणकर साक्ष्य जुटाए और ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान मंदिर के बाहर दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जूनिया उपसरपंच सूरजकरण गुर्जर ने बताया कि चोरों ने पहले देर तक दानपेटी खोलने व तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर दानपेटी ही उठाकर ले गए।
दानपेटी में करीब पांच हजार रुपए की नकदी थी। उन्होंने बताया कि गत दिनों भी मंदिर की दानपेटी का ताला तोडकऱ चोर हजारों की नकदी पारकर ले गए थे। इस दौरान महावीर वैष्णव, सत्यनारायण सेन सहित अन्य दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
शहर के व्यापारी का भीलवाड़ा में बैग पार
देवली. शहर के विवेकानंद कॉलोनी निवासी व अनाज के व्यापारी का शुक्रवार को भीलवाड़ा में 13 वर्षीय किशोर ने 38 हजार रुपए से भरा बैग पार कर लिया। इसका चेहरा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ। वारदात के बाद परिवार के कार्यक्रम में अवरोध पैदा हो गया।
पीडि़त व्यापारी गोविन्द बाकलीवाल निवासी वार्ड 10 देवली है। वे शुक्रवार को भीलवाड़ा में अपनी बहन के मायरा लेकर गए थे। जहां कार्यक्रम सुभाष नगर स्थित अग्रवाल भवन में था। इस दौरान दोपहर करीब पौने एक बजे व्यापारी गोविन्द अग्रवाल भवन में कुर्सी पर बैठे तथा अपने पास ही रुपयों से भरा बैग रखा। इस बीच एक किशोर आया तथा कुछ ही सैकण्ड में बैग उड़ा ले गया। व्यापारी ने जब अपना बैग संभाला तो उनके होश उड़ गए।
उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो करीब 13 वर्षीय किशोर बैग ले जाता हुआ दिखा। बैग में 38 हजार 500 रुपए थे। पीडि़त व्यापारी के पुत्र नवीन जैन ने बताया कि वारदात के दौरान वहां दो किशोर संदिग्ध घूम रहे थे, जिन्हें लोगों ने पकडकऱ पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पीडि़त सुभाष नगर पुलिस थाने गए तथा पुलिस को इसकी जानकारी दी।
Published on:
23 Jun 2018 03:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
