2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

देश के कई शहरों से आए शायरों ने देर रात तक बांधे रखा

टोंक महोत्सव का आयोजनआज होगा समापनटोंक. जिला प्रशासन टोंक एवं अंजुमन सोसायटी खानदान-ए-अमीरिया टोंक की ओर से चल रहे टोंक महोत्सव में शनिवार रात मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान में ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन हुआ।

Google source verification

टोंक

image

Jalaluddin Khan

Nov 20, 2022

देश के कई शहरों से आए शायरों ने देर रात तक बांधे रखा
टोंक महोत्सव का आयोजन
आज होगा समापन
टोंक. जिला प्रशासन टोंक एवं अंजुमन सोसायटी खानदान-ए-अमीरिया टोंक की ओर से चल रहे टोंक महोत्सव में शनिवार रात मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान में ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन हुआ।


इसमें देश के विभिन्न शहरों से आए शायरों ने शिरकत की। बीकानेर के असद अली असद शायर ने ‘वाबस्ता थे कभी जो मेरी जिंदगी के साथ अपेक्षा रहे है, वही बेरुखी के साथ फिर आसमा की आंख से टपका है, जो लहू शायद जमीन पर जुल्म हुआ फिर किसी के साथÓ पेश कर लोगों से तालियां बजवाई।

जयपुर के तालिब हुसैन ने ‘कहीं की ऐ साहिबे ऊरूज जरा सर झुका के चल ठोकर ने कैसे कैसे का हुलिया बदल दियाÓ जयपुर के रजा शैदाई ने ‘उन के वादे वो भी कल के बन गए बरसों एक-एक पल के आभी जाओ जाने रजा अब शोर तुम ही हो मेरी गजल केÓ पेश कर लोगों की दाद पाई।


अना देहलवी ने ‘तलवार देहजों की चलती रही सीने पर जलती रही एक दुल्हन बजती रही शहनाईÓ कलाम पेश किया तो लोगों ने तालियां बजाने शुरू कर दी। इसके अलावा डॉ. जिया टोंकी, शायर शकील आजमी मुंबई, इकबाल अशहर दिल्ली, ज्योति आजाद ग्वालियर, वसीम राशिद, शाहिद अनवर, मोईन रशीदी, आदिल रशीद, शरीफ शाहबाज कानपुर, सबा अजीज दिल्ली, सत्यप्रकाश सोनी कोटपुतली, अरशद अब्दुल हमीद टोंकी ने कलाम पेश किए।

मुशायरे का संचालन उर्दू एकेडमी के चेयरमैन हुसैन रजा और डॉ. वसीम ने किया। प्रवक्ता जुनेद असलम ने बताया कि इस दौरान पूर्व टोंक रियासत के नवाब आफताब अली खान, कैप्टन शमशेर खान, सदर युनूस अली, हामिद अली खान, अब्दुल मुनीम, शोकत अली, गुलाम निजामुद्दीन, सोलत अली खान आदि मौजूद थे।

टोंक महोत्सव के तहत बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई। जुनेद असलम ने बताया कि प्रतियोगिता में मिस्टर टोंक फाजिल अली खान, मिस्टर पोजर अकबर खान, अपने वेट में सारिम खान, आमिर खान, सोनू सैनी विजेता रहे।


इस दौरान रईस अहमद, सिकंदर नकवी, जिशान अली खान, जसवंतसिंह, सज्जाद अहमद मौजूद थे। टोंक महोत्सव का समापन सोमवार दोपहर तीन बजे एपीआरआई में होगा। इसमें पुरस्कार वितरण किया जाएगा।