टोंक. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टोंक द्वारा स्थानीय सेवा केंद्र राजयोग भवन टोंक में भाई दूज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख सरोज बंसल जी ने कहा की जीवन में शांति और प्रसन्नता है तो उसका आधार है आध्यात्मिकता, परमपिता परमेश्वर का यही संदेश है कि हम हमारी जीवनशैली में आध्यात्म को अपनाएं । उन्होंने कहा कि काम क्रोध मोह लोभ अहंकार जैसे विकारों का त्याग करने से संकल्पों में श्रेष्ठता तथा वाणी में मिठास आती है ।
कार्यक्रम में भाजपा के जयपुर शहर के सहप्रभारी नरेश बंसल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान की शिक्षाएं मानव में मानवीय मूल्यों को जागृत करती हैं तथा जीवन को नैतिक एवं श्रेष्ठ बनाती है । कार्यक्रम में सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी अपर्णा दीदी ने सभी को भाई दूज की बधाई देते हुए कहा कि हम सब एक परमपिता परमात्मा की संतान हैं इसलिए आत्मिक रूप से हम भाई-भाई हैं।
यह त्यौहार हमें यही प्रेरणा देता है की हम दृढ़ संकल्पित होकर देश के प्रत्येक बहन बेटी का सम्मान करें सुरक्षा करें । कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी, ऋतु दीदी, अनीता दीदी, बीके पांचू भाई, ओम प्रकाश गुप्ता , खेमचंद आहूजा सहित संस्थान से जुड़े भाई-बहन मौजूद थे।