टोंक

शोभायात्रा में गूंजे अग्रसेन के जयकारें, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

अग्रवाल समाज की और से रविवार को श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलेभर में श्री अग्रसेन महाराज की शोभायात्राओं सहित कई विभिन्न आयोजन किए गए।

less than 1 minute read
Oct 15, 2023
शोभायात्रा में गूंजे अग्रसेन के जयकारें, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

टोंक. अग्रवाल समाज की और से रविवार को श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलेभर में श्री अग्रसेन महाराज की शोभायात्राओं सहित कई विभिन्न आयोजन किए गए। टोंक मुख्यालय पर सुबह नो बजे श्री अग्रवाल समाज समिति की और से अग्रवाल धर्मशाला में झण्डारोहण कर श्री अग्रसेन सर्कल पर माल्यापर्ण व री अग्रसेन महाराज का पूजन आदि के कार्यक्रम हुए।

शाम को घंटाघर पर समाज के पदाधिकारियों की और से अग्रसेन महाराज के चित्र की पूजा अर्चना के बाद बैड-बाजों और चलित झांकियों के साथ अग्रसेन महाराज की शोभा यात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों की संख्या में महिल-पुरूष अग्रसेन महाराज के जयकारें लगाते साथ चल रहे थे। शोभा यात्रा व्यापारियों व सामाजिक संगठनों ने का जगह-जगह पुष्प वर्ष कर स्वागत किया। शोभायात्रा सुभाष बाजार, पांच बत्ती, नोशे मिया का पुल, बड़ा कुअंा, अमीर गंज होते हुए देर शाम को अग्रवाल धर्मशाला पहुंची।

जहां पर शोभा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान यहां पर साधारण सभा, वार्षिक रिर्पोट एंव चाुनाव आदि के कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष राजीव बंसल, मंत्री श्याम लाल अग्रवाल, सुनिल बंसल, राम लोहिया, श्रीमती मंजू गर्ग, राजेश सिंहल, राजेन्द्र गुप्ता, अतुल गर्ग, किरण भगत, महेश गर्ग, विनोद कुमार गुप्ता, अयाोक जैन, धर्मेन्द्र गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, मथिलेश गर्ग, सुरेश चन्द गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, किशन सिंहल, राजीव सिंहल आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Published on:
15 Oct 2023 07:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर