10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

रेल मंत्री ने वादा पूरा नहीं किया तो फूंका दिया मंत्री का पुतला

टोंक को रेल से नहीं जोडऩे को लेकर रेल लाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया।

Google source verification

टोंक

image

Azhar uddin

Jul 07, 2018

टोंक. टोंक को रेल से नहीं जोडऩे को लेकर रेल लाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने रेल मंत्री का पुतला फूंका और राज्य तथा केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे समिति से जुड़े महिला-पुरुष समिति के अध्यक्ष अकबर खान के नेतृत्व में रैली के रूप में नारे लगाकर घंटाघर पहुंचे।

 

जहां अकबर खान ने कहा कि लंबे समय से टोंक में रेल की मांग चली आ रही है। कई सरकारों ने इसके वादे भी किए। तात्कालीन कांगे्रस सरकार ने इसकी घोषणा की और बजट जारी किया। इसके बाद सर्वे समेत कई जमीनी कार्य भी हुए, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण समेत अन्य की स्वीकृति केन्द्र सरकार को नहीं भेजी। इसके चलते रेल का आगे का कार्य रुक गया।

 

जबकि भाजपा ने विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव से पहले तात्कालीन कांग्रेस सरकार की ओर से रेल के लिए छोड़े गए कार्य को पूरा करने का वादा किया था, लेकिन अब विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीने बाकी है। इसके बावजूद सरकार रेल पर ध्यान नहीं दे रही है। जबकि जनप्रतिनिधि बड़ी बातें कर रहे हैं। इससे नाराज महिला-पुरुषों ने रैली निकाली और प्रदर्शन कर रेल मंत्री का पुतला फूंका। अकबर ने बताया कि टोंक से जुड़ा रेल का मामला केन्द्र व राज्य के बीच अटका हुआ है।

 

जबकि दोनों में भाजपा सरकार है। इसके बावजूद टोंक की रेल अटकी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले टोंक रेल भूमि अवाप्ति की घोषणा नहीं की गई तो राज्य सरकार के मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों के पुतले जलाए जाएंगे।

 

इसद दौरान लोजपा जिला अध्यक्ष रामजस टाटावत, शहर अध्यक्ष कयामुद्दीन, अशोक विश्नोई, झानी देवी, संतोष, सीता, कैलाशी, पिंकी, लक्ष्मी, सुनीता, शिवराज गुर्जर, मोहम्मद इशाक, जगदीश चौधरी, राजेश शर्मा, रामकिशन सैन, आशीष अहीर, सलीम आदि मौजूद थे।