
अमृतं जलम् अभियान के तहत श्रमदान करते लोग।
मोरला (लाम्बाहरिसिंह). राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम अभियान तहत क्षेत्र के सीएम आदर्श गांव मोरला पंचायत मुख्यालय के सार्वजनिक तालाब पर रविवार को ग्रामीणों ने खुदाई व सफाई कार्य किया।
उपसरपंच प्रधान नाड ने बताया कि अभियान के तहत जिला परिषद सदस्य रूपचन्द आकोदिया, सरपंच परमेश्वर चौधरी, भाजपा देहात मण्डल लाम्बाहरिसिंह अध्यक्ष बन्ना लाल धोबी, हैड कांस्टेबल लालाराम मीणा, कांस्टेबल कैलाश, वैष्णव शिक्षा समिति सचिव रामराज जांगीड़, पशु चिकित्सक राहुल कलाल, जल जल वितरण समिति अध्यक्ष रामदयाल नाड, समाजसेवी रामदेव खद्दा, शिवराज गुर्जर, हंसराज गुर्जर, शिक्षक शिवजी नाड, डाकपाल राकेश कुमार शर्मा आदि ने तालाब की खुदाई व सफाई कार्य किया। व्याख्याता रामेश्वर चौधरी ने जल बचाने की शपथ दिलाकर जल संरक्षण के महत्व पर व्याख्यान दिया।
जल संरक्षण जरूरी
टोडारायसिंह. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत सेवा भारती समिति की ओर से रविवार सुबह विश्राम गृह स्थित प्राचीन चोर बावड़ी में जल संरक्षण को लेकर श्रमदान किया गया। इस मौके पर विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने कहा राजस्थान पत्रिका के तहत संचालित अमृतं जलम् अभियान सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ है। यह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने जल है तो कल है की बात कहते हुए ग्लोबल वार्मिंग में जल संरक्षण आज की आवश्यकता बताई।
राजस्थान पत्रिका की पहल पर प्राचीन धरोहरों को संजोए टोडारायसिंह कस्बे के प्राचीन जलाशयों (बावडिय़ां) में सेवा भारती समिति व नगरपालिका के तहत श्रमदान कर जल संरक्षण के प्रयास किए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन ने कहा कि राजस्थान पत्रिका की पहल सराहनीय है। पहले नेहरू पार्क में किए गए श्रमदान की मेहनत रंग लाई है। इसी का परिणाम है कि नेहरु पार्क व शहीद स्मारक सैलानियों के लिए जिले का सर्वश्रेष्ठ पिकनिक स्थल बन गया है।
अभियान के तहत प्राचीन बावड़ी के भीतर सफाई व मिट्टी हटाई गई। श्रमदान में सेवा भारती समिति जिला उपाध्यक्ष शिवराज कुर्मी, पालिका उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, प्रवक्ता सुनील भारत, प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, पार्षद सत्यनारायण सैनी, रामअवतार सैनी, गिरिराज माहेश्वरी, कालूराम कुमावत, अभिषेक पारीक, तुलसीराम सोनी, आलोक सोनी, आशीष विजवर्गीय, अशोक सैनी, जीतराम सैनी, पूर्व पार्षद प्रहलाद चावला, अर्णव गौतम, अथर्व गौतम, कैलाश कसोटिया समेत अन्य भागीरथ शामिल हुए।
दूधली तलाई में किया श्रमदान
पचेवर. दूधली माताजी तलाई में रविवार को राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान का आगाज हुआ। कस्बे के युवाओं ने जोश के साथ माताजी तलाई में श्रमदान कर अमृतं जलम् अभियान में योगदान दिया। इससे पूर्व वार्डपंच कैलाश दरोगा ने जल का महत्व समझाते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक युवाओं ने तलाई की में मिट्टी खुदाई कर पाल पर मिट्टी डाली। इस दौरान वार्डपंच महबूब शेख, पुलिसकर्मी रामराज चौधरी, खेमचन्द वर्मा, रामसिंह, विजय सिंह, रवि टेलर, श्रवण जांगिड़, सुमेर सिंह, बंटी टेलर, आसिफ, केशव टेलर, दीपक साहू आदि ने श्रमदान में भागीदारी निभाई।
Published on:
14 May 2018 01:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
