सोशल मीडिया पर राजस्थानी गाने की रील्स बनाने वाली युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले में वीडियो वायरल करने की और धमकी देकर बदनाम करने पर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समय बिताता सभी को पसंद है। वहीं आज के समय में रील्स ने लोगों के बीच काफी अहम जगह बनाई है। खासकर युवा रील्स देखना पसंद करते हैं। ज्यादा इस्तेमाल से इसके गलत परिणाम देखने को भी मिल रहे हैं। ऐसी ही एक घटना राजस्थान के टोंक जिले की है। जहां एक युवती के रील्स का गलत उपयोग करके बदनाम करने की धमकी मिली है।
सोशल मीडिया पर राजस्थानी गाने की रील्स बनाने वाली युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले में वीडियो वायरल करने की और धमकी देकर बदनाम करने पर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि वह शहर में रहकर कंपीटिशन की तैयारी करने के साथ राजस्थानी गाने पर रील्स बनाती है। गत 20 मई को भाई के व्हाट्सएप पर परिचित सीताराम छाबडिया ने अश्लील वीडियो और फोटो भेजकर वायरल होने की जानकारी दी। उसे यह भरतराज मीणा ने भेजा है। उसके भाई ने मोबाइल नम्बर पर कॉल किया, परन्तु उसे रिसीव नहीं किया।
इसी प्रकार सिंगर मुकेश भाडोती नामक व्यक्ति ने भी सोशल मीडिया पर मेरी फोटो लगाकर अश्लील गाना बनाकर वायरल किया। इसी तरह मनजीत मीणा नगरवाड़ ने भी इसी तरह की हरकतें की। वहीं 15 दिन पहले भी एक व्यक्ति ने मेरे भाई के मोबाइल नम्बर पर फोन कर मेरा अश्लील वीडियो डालने की धमकी देते हुए कहा कि मैं तेरी ***** का अश्लील वीडियो डाल रहा हूं। जिस पर मेरे भाई ने उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम सुरेश पंवार निवासी महाराष्ट्र होना बताया। सुरेश पंवार ने मेरे भाई को बार बार फोन कर परेशान करने पर उसके ब्लॉक कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।