scriptपुलिस थाने का किया अवलोकन कर स्टूडेंट पुलिस कैडेट ने समझी कानूनी प्रक्रिया | Student police cadet understood the legal process | Patrika News
टोंक

पुलिस थाने का किया अवलोकन कर स्टूडेंट पुलिस कैडेट ने समझी कानूनी प्रक्रिया

स्टूडेंट पुलिस कैडेट दल ने थाने पहुंच कानूनी प्रक्रिया समझी। थाना प्रभारी ने थाने की सम्पूर्ण व्यवस्था, समेत एफआईआर व कानूनी प्रक्रिया जानकारी दी।

टोंकOct 06, 2019 / 03:53 pm

pawan sharma

पुलिस थाने का किया अवलोकन कर स्टूडेंट पुलिस कैडेट ने समझी कानूनी प्रक्रिया

पुलिस थाने का किया अवलोकन कर स्टूडेंट पुलिस कैडेट ने समझी कानूनी प्रक्रिया

लाम्बाहरिसिंह. क्षेत्र के झाड़ली गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टूडेंट पुलिस कैडेट दल ने शनिवार को थाने पहुंच कानूनी प्रक्रिया समझी। थाना प्रभारी छीतर सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत कर महिला डेस्क, मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, समेत अन्य कक्षों का अवलोकन करवा कर आवश्यक जानकारियां देने के साथ कार्य प्रणाली बताई।
read more:50 हजार की आबादी वाले शहर में 28 वर्षो से 50 बेड का अस्पताल, एक बेड पर दो-मरीजों का उपचार

थाना प्रभारी ने थाने की सम्पूर्ण व्यवस्था, समेत एफआईआर व कानूनी प्रक्रिया जानकारी दी। थाना प्रभारी ने यातायात नियम, आत्मसुरक्षा की जानकारी दी। वहीं विद्यार्थियों ने थाने की कार्यप्रणाली को लेकर प्रश्न करने पर थाना प्रभारी ने जवाब देकर जिज्ञासा को शांत किया। इस दौरान अध्यापक पवन पालीवाल, कांस्टेबल मदन चौधरी समेत दल में शामिल बाइस विद्यार्थी मौजूद थे।
read more:कोटा से गिरफ्तार आरोपी महिलाओं से 2 लाख के चोरी के आभूषण बरामद

आपसी सौहार्द व भाईचारे से मनाए पर्व
मालपुरा. पंचायत समिति के सभागार में शांति समिति, सामुदायिक समन्वय समिति व एकता मंच की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दशहरे सहित अन्य पर्वों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर कोशल किशोर शर्मा ने कहा कि सभी पर्वों एवं त्यौंहारो को मिलजुल कर साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाकर एकता का संदेश देना चाहिए।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष आशा महावीर नामा ने बताया कि नगरपालिका की ओर से 5 व 6 अक्टूबर को राउमावि के उत्सव प्रागंण में डाडिंया माधव संग रास का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
read more:एम्बुलेंस के अभाव में तड़पते रहे घायल तीन न्यायिक अधिकारी,गंभीर हालत में किया जयपुर रैफर

दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष रविकुमार जैन एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति की ओर से 7 अक्टूबर को रात्रि में सुभाष सर्किल पर विराट कवि सम्मेलन व 8 अक्टूबर दोपहर बाद 3 बजे कृषि उपज मण्डी समिति प्रागंण से मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा का जुलुस निकाला जाएगा।
इस पर बैठक में मौजूद एएसपी गोरधनलाल, एसडीओ अजय कुमार आर्य, सीओ जयसिंह नाथावत के अलावा महावीर नामा, इकबाल, अब्दुल हमीद, मोहम्मद हाफिज, रईस नकवी, इश्हाक नकवी, राजेन्द्र राज पुरोहित, डॅा. अंकित जैन, गोपीलाल बैरवा, बशीर, मणिशंकर शर्मा सहित अन्य कई लोगों ने विचार प्रकट कर शहर के सभी लोगों से त्योहारों को साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया।

Home / Tonk / पुलिस थाने का किया अवलोकन कर स्टूडेंट पुलिस कैडेट ने समझी कानूनी प्रक्रिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो