3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार घंटे से उपचार के लिए तड़पता रहा मरीज, चिकित्साधिकारी नहीं उठाया फोन

The patient yearning for treatment: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में शुक्रवार को करीब चार घंटे तक मरीज तड़पता रहा।  

2 min read
Google source verification
चार घंटे से उपचार के लिए तड़पता रहा मरीज, चिकित्साधिकारी नहीं उठाया फोन

चार घंटे से उपचार के लिए तड़पता रहा मरीज, चिकित्साधिकारी नहीं उठाया फोन

पचेवर. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में शुक्रवार को करीब चार घंटे तक मरीज तड़पता रहा। बाद में काफी मशक्कत के बाद मेल नर्स ने आकर घायल का उपचार किया। हुआ यूं कि थाना क्षेत्र के स्याह गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था।

read more:8 सितंबर तक राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अर्लट, मौसम विभाग ने किया सर्तक

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्याह गांव से घायल को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे, जहां चार घंटे तक हैड कांस्टेबल राजेन्द्र सिह यादव व कांस्टेबल विजय कुमार ने घायल का उपचार कराने लिए बार-बार चिकित्सा प्रभारी को अवगत कराया, लेकिन चिकित्सा प्रभारी ने स्वयं आना तो दूर किसी कार्मिक को घायल का उपचार करने के निर्देश देना मुनासिब नहीं समझा।

read more: रिश्वतखोर इंस्पेक्टर ने 40 हजार रुपए में बेचा ईमान, अब भुगतेगा 5 साल की सजा और 70 हजार का जुर्माना

इससे परेशान होकर पुलिसकर्मियों ने जिला मुख्यालय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित करने के साथ ही खण्ड चिकित्सा अधिकारी को भी स्थिति से अवतग कराया। बाद में उच्चाधिकारीयों के निर्देश पर ड्यूटी पर नियुक्त मेल नर्स ने घायल मंगल पुत्र मोती राम कुम्हार निवासी स्याह का उपचार प्रारम्भ किया।

read more:टोंक: 8 वर्ष बाद मिला Indian citizenship का हक, Rajasthan के युवक से हुई थी pok की neeta की शादी


इन्होंने बताया-मुख्य चिकित्साधिकारी टोंक अशोक यादव ने बताया कि पुलिसकर्मियों द्वारा झगड़े में घायल एक जने को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पचेवर पर लाया गया था। चार घंटे तक भी चिकित्साधिकारी के नहीं मिलने पर दूरभाष पर सूचित किया गया।

read more:रामदेवरा मेला 2019:श्रद्धालुओं की आवक जारी,लग रही है लम्बी कतारें

बीसीएमएचओ मालपुरा ने बताया कि चिकित्साधिकारी अवकाश पर हैं। गुरुवार रात भी चिकित्साप्रभारी के नहीं मिलने की सूचना मिली थी। आवश्यक जानकारी उपल्बध कराने लिए बीसीएमएचओ को निर्देश दिया गया हैं।
इधर चिकित्साधिकारी पचेवर डाक्टर पवन शर्मा से संपर्क करना चाहा तो मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा था।

Story Loader