
लाम्बाहरिसिंह के रामसागर बांध के गुलगांव फीडर का निरीक्षण करते अभियंता।
लाम्बाहरिसिंह. रामसागर बांध पर होने वाले मरम्मत कार्य का गत दिनों जल संसाधान विभाग के अभियंताओं ने निरीक्षण किया। उन्होंने गुलगांव फीडर, हैड रेगूलेटर, मोरी समेत अन्य कार्य तीस जून से पहले कराने के निर्देश दिए। इससे फीडर पर बने एनिकट की पाळ बार-बार टूटने से पानी व्यर्थ बहने समेत मध्य व साउथ कैनाल में पानी बंटवारे की समस्या का निस्तारण होगा।
ऐसे में बांध में पानी की आवक बढऩे के साथ पानी बंटवारे को लेकर किसानों में होने वाला विवाद खत्म हो जाएगा। अधिशासी अभियंता राधामोहन शर्मा ने बताया कि गुलगांव फीडर पर सुरक्षा दीवार, सफाई, नहरों में पानी बंटवारे के लिए हैड रेग्यूलेटर, मोरी मरम्मत का कार्य तीस जून से पहले पूरा करा लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता को फीडर पर बने एनिकट की चादर की ऊंचाई को कम कराने को कहा है। गौरतलब है कि बार-बार पानी व्यर्थ बहने से परेशान ग्रामीणों ने इस मामले में विधायक से शिकायत की थी। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद सदस्य रूपचन्द आकोदिया, भाजपा बूथ विस्तारक विजयकुमार गौतम, माहेश्वरी समाज तहसील अध्यक्ष राजेश बल्दवा, डेयरी सचिव श्योजी दरोगा, सिन्टू चौधरी समेत ग्रामीण भी थे।
स्वीकृति का इंतजार
रामसागर बांध पर सात करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न कार्यों को स्वीकृति का इंतजार है। विभाग ने तखमीना तैयार कर निदेशालय को भेज दिया, लेकिन स्वीकृति नहीं मिलने से कार्य अटके पड़े हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद पक्की नहरें, फीडर, मोरी, सड़क समेत कई कार्य होंगे। इससे बांध के कैचमेन्ट एरिया से पानी बांध में एकत्रित होगा। नहरों में वितरण के समय पानी व्यर्थ नहीं बहेगा। उन्होंने बताया कि गणवर स्थित बांध के लिए दो करोड़ 26 लाख की लागत से कार्य स्वीकृत हो गए हैं।
Published on:
08 Jun 2017 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
