उनियारा. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश में बीते चार के कार्यकाल में कांग्रेस ने केवल सरकार बचाने का ही काम किया है। आमजन की अनदेखी की है। पूरा कार्यकाल मुख्यमंत्री गहलोत ने पार्टी के नेताओं को मनाने में ही बिता दिए। प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है।
शेखावत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र की जैन नसिया उनियारा में आयोजित जनाक्रोश सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार, कुशासन, जंगलराज अव्वल रहा है। जनता खून के आसूं पीने को मजबूर है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है, पेपर चोर बेखौफ हैं, जो युवाओं के सपनों पर पानी फेर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि कांग्रेस शासन में महिलाएं घर से बाहर निकलने से डरने लगी हैं। कांग्रेस के खिलाफ फैले जन आक्रोश को व्यक्त करने के लिए भाजपा की जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें जनता भाजपा के साथ अपनी पीड़ा जाहिर कर रही है। जिला प्रभारी मंत्री अशोक सैनी ने कहा कि गहलोत सरकार आम जनता का विश्वास खो चुकी है। अब उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।
सांसद सुखवीर ङ्क्षसह जौनापुरिया ने कहा इस सरकार ने जनता से विश्वासघात किया है। पूर्ववर्ती सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज आम आदमी को नहीं मिल रहा है। किसानों को खाद नहीं मिल रहा। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। वहीं पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार नक़ल माफियाओं की सरकार है। मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी, जिला प्रमुख सरोज बंसल आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया।
टोंक. उनियारा आयोजित सभा में जा रहे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र ङ्क्षसह शेखावत का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन के नेतृत्व में सवाईमाधोपुर चौराहे पर स्वागत किया गया। इस अवसर रामचन्द्र गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष वेणी प्रसाद जैन, बरवास मंडल अध्यक्ष रामकिशन, शिव प्रकाश, बीना छामुनिया, बादल साहू, मुकेश कश्यप, ब्रजराज शर्मा आदि थे।
इधर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र ङ्क्षसह का राजपूत महासभा की ओर से स्वागत किया गया। इसमें महामंत्री हनुमान ङ्क्षसह सोलंकी, टोंक तहसील अध्यक्ष उमराव ङ्क्षसह, शिवराज ङ्क्षसह, राजेंद्र ङ्क्षसह, रणवीर ङ्क्षसह राणावत, हनुमान ङ्क्षसह राजावत, धनराज ङ्क्षसह, नीलिमा आमेर आदि शामिल थे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाई
इससे पूर्व पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र ङ्क्षसह शेखावत का 51 किलों की माला व तलवार भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जयपुर शहर संगठन सह प्रभारी नरेश बंसल, पूर्व उप जिला प्रमुख आदेश कंवर, जिला महामंत्री, प्रभु बड़ोलिया, जनाक्रोश विधानसभा प्रभारी ब्रह्मङ्क्षसह गुर्जर, संयोजक बाबूलाल कासलीवाल, राजकुमार मीणा, ककोड़ मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर,शहर अध्यक्ष नमोनारायण गौतम, दूनी अध्यक्ष बनवारी लाल जाट सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।