4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा का किया अनावरण , फूल को बताया सामाजिक क्रान्ति के अग्रदूत

अखनिया तालाब के मध्य में नवनिर्मित छतरी पर स्थापित महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा के अनावरण किया गया।

2 min read
Google source verification
the-unveiling-of-the-statue-of-mahatma-jyotiba-phule

video: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा का किया अनावरण , फूल को बताया सामाजिक क्रान्ति के अग्रदूत

आवां. कस्बे में शुक्रवार देर शाम अखनिया तालाब के मध्य में नवनिर्मित छतरी पर स्थापित महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा के अनावरण किया गया। समारोह में मुख्य अथिति राज्य सभा सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने महात्मा ज्योति बाबा फूले को समाजसेवी, लेखक और दार्शनिक की उपमा देते हुए इन्हें सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कृषि मंत्री डा. प्रभु लाल सैनी ने महात्मा फूले के सत्यशोधक समाज की ओर से अछूतोद्धार के किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। पूर्व युवा बोर्ड अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी ने आवां में स्थापित हुई फूले की प्रतिमा की विशेषता और महत्व समझाया।

इसे राज्य की दूसरी आदमकद, वजनी और बहुमूल्यवान प्रतिमा बताते हुए इसे जिले का गौरव बताया। टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने आवां की बन रही पहचान का उल्लेख करते हुए राजकलेश्वर, अखनेश्वर और जैन तीर्थ सुदर्शनोदय अतिशय क्षेत्र की महिमा बताई।

आयोजन में प्रदेश महासभा के बनवारी लाल सैनी, छुट्टन लाल सैनी, ओंकार लाल सैनी, राजेन्द्र मावर, ताराचन्द गहलोत, महेश चौहान, भवानी शंकर, नीलू सिंह, रामकरण सैनी, रूपचन्द मारोठिया, प्रभाती लाल, दुर्गा लाल आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान इनका समिति की ओर से माला और साफा पहनाकर सम्मान भी किया गया।

बुद्ध पूर्णिमा मनाई
टोंक. शहर में शनिवार को रमेश दिवाकर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बुद्धपूर्णिमा पर्वमनाया गया। प्रभु बाडोलिया ने बताया कि सर्वप्रथम भगवान बुद्ध की तस्वीर पर पुष्पअर्पित किए गए। इसके बाद वक्ताओं ने बुद्ध के जीवन दर्शन, बौद्ध धर्म आदि पर विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, संघर्षव सत्ता ही मूलमंत्री होना चाहिए। साथ ही दलित उत्थान पर चर्चाकी गई। दलितों पर हो रहे अत्याचारों के उन्मूलन के प्रयास व ज्ञान प्राप्ति एवं बौद्ध धर्म के उत्थान पर विचार व्यक्त किए गए।

इस दौरान ओमप्रकाश महावर, सर्वेश मेहरा, सीताराम सौदा, छोटूलाल चंदेल, रामदयाल गुणावत, हरिराम बैरवा, बाबूलाल, अशोक बैरवा, कमलेश चावला, सुरेश, रमेश आदि मौजूद थे।

राम जन्म के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु
राणोली कठमाणा. संदेड़ा क्षेत्र के अहमदगंज में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक पंडित ऋषिराज शर्मा ने ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र और वामन अवतार का सजीव झांकियों के साथ वृतांत सुनाकर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। कथावाचक ने कहा कि जीवन में ऐसे मोड़ आते हैं, जिसका हमें अंदेशा भी नहीं होता है। हमें हर बुराई से लडऩे के लिए तैयार रहना चाहिए।


भागवत कथा के कथावाचक ऋषिराज शर्मा ने राम जन्म, राम जानकी विवाह रोचक धार्मिक प्रसंग भी सुनाए। कथा में राम जानकी विवाह की सजीव झांकी सजा कर वृतांत सुनाया। इस अवसर पर कथा संयोजक प्रभुलाल मीणा, प्रहलाद, कैलाश, कृष्णकुमार, रामफूल, रामनिवास, हरफूल चांदा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।