4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि मंडी की 6 दुकानों के तोड़े ताले, 2 लाख की नकदी व चांदी के सिक्के चुरा ले गए चोर

कृषि मंडी स्थित 6 दुकानों के गुरुवार रात चोरों ने ताले तोड़ दिए। इसमें तिजोरी में रखे करीब 70 हजार रुपए नकद तथा करीब 80 हजार रुपए के पूजा के लिए रखे गए चांदी के सिक्के चोर ले गए।  

2 min read
Google source verification
कृषि मंडी की 6 दुकानों के तोड़े ताले, 2 लाख की नकदी व चांदी के सिक्के चुरा ले गए चोर

कृषि मंडी की 6 दुकानों के तोड़े ताले, 2 लाख की नकदी व चांदी के सिक्के चुरा ले गए चोर

कृषि मंडी स्थित 6 दुकानों के गुरुवार रात चोरों ने ताले तोड़ दिए। इसमें तिजोरी में रखे करीब 70 हजार रुपए नकद तथा करीब 80 हजार रुपए के पूजा के लिए रखे गए चांदी के सिक्के चोर ले गए। शुक्रवार सुबह इसका पता लगने पर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। पुरानी टोंक थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। मामले में रिपोर्ट व्यापारियों के साथ कृषि उपज मंडी सचिव रत्तीराम गुर्जर ने पुलिस को दी है। कृषि मंडी में व्यापारी राजूलाल मनोज कुमार, ओंकारलाल नाथूलाल, भूरालाल केशरलाल, मूलचंद राधेश्याम, फूंदीलाल चंदालाल तथा राजेश कुमार मूंदड़ा की दुकान में चोरी की वारदात हुई। तीन अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया गया।

पूजा के लिए रखे थे सिक्के

मंडी व्यापारी तिजोरी में बहुत रुपए रखते हैं। करीब 10 से 15 हजार रुपए ही रखा जाता है। बाकी बड़ी राशि को घर या बैंक में जमा करा देते हैं। लेकिन पूजा के लिए चांदी सिक्के वहीं रखे रहते हैं। ऐसे में चोरी नकदी व चांदी के सिक्के ले गए।

मंडी गेट बंद पर किया प्रदर्शन

व्यापारियों ने मंडी गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान मंडी सचिव रत्तीराम गुर्जर और पुलिस की समझाइश से मंडी गेट खोल दिया गया। व्यापारियों का कहना था कि कहने को तो मंडी में करीब तीस सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन सभी बंद से पड़े हैं। मंडी व्यापारी की एक दुकान में सीसीटीवी कैमरा था। लेकिन बदमाशों ने चोरी करने से पहले ही उसका तार तोड$कर मेमोरी डिलीट कर दी।

लापरवाही के लगाए आरोप

आड़तिया संघ के अध्यक्ष भागचंद जैन समेत व्यापारियों का आरोप है कि कृषि विपणन बोर्ड की ओर से मंडी के मुख्य गेट के निर्माण का काम चल रहा है। लेकिन संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही कारण यह काम पूरा नहीं हो रहा है। ऐसे में मुख्य गेट हमेशा खुला रहता है। इस कारण असामाजिक तत्व आसानी से मंडी में जब चाहे तब अंदर घुस जाते हैं। गुरुवार रात भी चोर अंदर घुस गए और दुकानों के ताले तोड$कर लाखों रुपए चुराकर ले गए।