2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरों ने दो अलग-अलग जगह वारदात को दिया अंजाम, नकदी, जेवरात सहित चुरा ले गए बाइक

सहादतनगर गांव में बीती रात शनिवार रात चोरों ने दो अलग-अलग जगह वारदात को अंजाम दिया है।  

2 min read
Google source verification
चोरों ने दो अलग-अलग जगह वारदात को दिया अंजाम, नकदी, जेवरात सहित चुरा ले गए बाइक

चोरों ने दो अलग-अलग जगह वारदात को दिया अंजाम, नकदी, जेवरात सहित चुरा ले गए बाइक

अलीगढ़. क्षेत्र के सहादतनगर गांव में बीती रात शनिवार रात चोरों ने दो अलग-अलग जगह वारदात को अंजाम दिया है। एक मकान की दीवार तोडकऱ लाखों के जेवरात, नकदी व बाइक ले गए। घटना का पता रविवार सुबह परिजनों के उठने पर लगा। ये मकान सहादतनगर गांव निवासी मनराज मीणा का है।

चोरों ने मकान की दीवार को लोहे के सरियों व नुकीले औजारों से तोडकऱ लोहे के बक्से में रखे डेढ़ किलो चांदी की कणकती, कडूल्या, पायजेब व दस ग्राम सोने की अंगूठी, लॉकेट आदि के अलावा बक्से में रखे 50 हजार ले गए। इसके बाद चोर इसी गांव के ही हरगोविंद मीणा के मकान के बाहर खड़ी बाइक को ले गए।

रविवार सुबह जैसे ही गांव में चोरी होने की भनक लगी तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। मनराज मीणा के परिजनों ने मकान का ताला खोला तो घर के अंदर कपड़े बिखरे मिले। बक्सा खुला हुआ व ताला टूटा हुआ मिला। सुरंग की तरह दीवार भी टूटी हुई मिली।

सूचना के बाद अलीगढ़ थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल रामफूल, रामप्रसाद सैनी, रामावतार शर्मा व कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। सहादतनगर गांव में एक ही रात में हुई इन दो अलग-अलग चोरी की वारदातों के बाद लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, पुलिस की ओर की जाने वाली रात्रि गश्त पोल भी इन वारदातों से खुल गई।


किराणा दुकान से नकदी व मोबाइल चोरी
दूनी. दूनी थाना क्षेत्र के चांदसिंहपुरा गांव स्थित किराणा दुकान से चोर दिनदहाड़े को हजारों की नकदी व मोबाइल पर हाथ साफ कर गए। घटना के बाद दुकान के बाहर दर्जनों लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने बताया चोरी चांदसिंहपुरा निवासी व्यापारी केदार शर्मा की दुकान में हुई। व्यापारी ने बताया की वह दोपहर खाना खाने घर गया था। इस दौरान अज्ञात दो जनों ने आए ओर काउंटर पर रखा मोबाइल व गल्ले में रखी बीस हजार रुपए चुरा ले गए।

Story Loader