
नकदी व लाखों रुपए के जेवरात चुरा ले गए चोर
टोडारायसिंह. उपखण्ड के खेडूल्याखुर्द में सोमवार रात चोर मकान में घुसकर अलमारी व बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात खेडूल्याखुर्द निवासी रामलाल पुत्र छीतर माली के मकान में हुई। पीडि़त ने बताया सोमवार को वह कार्यवश बाहर गया हुआ था। वहीं सास-ससुर सामाजिक समारोह में गए हुए।
घर उसकी पत्नी प्रेमदेवी अकेली सो ही थी। इसी बीच सोमवार रात चोर बरामदे के पिलर के सहारे छत के रास्ते से मकान में घुस गए तथा नीचे कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोडकऱ चांदी की कनकती, बंगडी, गले की छबी तथा सोने की झुमरिया समेत अन्य जेवरात तथा करीब 60 हजार रुपए नकदी चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। जब कमरे का ताला टूटा होने के साथ भीतर अलमारी व बक्सा खुला होने के साथ सामान बिखरा पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच यथा स्थिति का जायजा लिया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अवैध शराब बेचते एक गिरफ्तार
उनियारा. पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते पाए जाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शराब जब्त की है। बीते सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे थाने के एएसआई महावीर प्रसाद शर्मा मय जाप्ते के गश्त कर रहे थे कि सवाईमाधोपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचते पाए जाने पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 पव्वे देशी शराब बरामद कर की।उन्होंने बताया कि आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिवक्ता का पीछा करते दो गिरफ्तार
दूनी. घाड़-दूनी मार्ग पर सोमवार घटना को अंजाम देने को लेकर अधिवक्ता की कार का पीछा करते दो बाइक सवार युवकों को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। थानाप्रभारी भंवरलाल मीणा ने बताया कि आरोपी दलवासा थाना देवली निवासी लक्ष्मण गुर्जर व टोकरा वास निवासी सीताराम गुर्जर हैं।
उन्होंने बताया कि खेड़ा थाना नगरफोर्ट निवासी अधिवक्ता राजेश नागर रात को कार से गांव जा रहे इसी दौरान चांदसिंहपुरा गांव के पास बाइक लेकर खड़े दोनों युवक ने कार रोकने का प्रयास किया, कार नहीं रोकने पर दोनों पीछा करने लगे। अधिवक्ता द्वारा फोन करने पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
21 Jul 2021 12:02 pm

