इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव
आपको बता दें कि दौसा, देवली, खींवसर, झुंझुनूं और चैरासी सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इन सीटों के विधायक सांसद बनकर लोकसभा पहुंच गए हैं और नियम के हिसाब से उन्हें इन सीटों से इस्तीफा देना पड़ा। इन पांच में से तीन सीटों-झुंझुनूं, देवली और दौसा पर सचिन पायलट का प्रभाव माना जाता है। इन सीटों पर उनके सर्मथक विधायकों ने जीत दर्ज की थी। राजनीति के जानकारों का मानना है कि इन तीन सीटों पर पायलट का काफी दबदबा है और उपचुनाव में उनका प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसी को देखते हुए पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पायलट उनके लिए कोई गंभीर चुनौती नहीं हैं।