
टोडारायसिंह . टोंक में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने को लेकर किसान नेताओं ने एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क किया।
टोडारायसिंह . टोंक में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने को लेकर किसान नेताओं ने एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क किया। किसान नेता रतन खोखर ने बताया कि 13 जून को टोंक में किसान महापंचायत होगी।
इसमें किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट की अगुवाई में बीसलपुर बांध का ओवर फ्लो का पानी टोरडी सागर व घारेड़ा सागर में डलवाने, किसानों की सभी फसलों का समर्थन मूल्य घोषित करने तथा जिले को रेल लाइन से जोडऩे की मांग रखी जाएगी।
साथ ही सोहेला गोली कांड की बरसी मनाई जाएगी।इसको लेकर जाकिर हुसैन, सत्यनारायण डूंगरी आदि ने हमीरपुर, कुहाड़ाबुजुर्ग, इंदोकिया, टोपा, पीपला, टोपा, गेदिया, चूली आदि का दौरा किया।
टोंक. शहर के हाट बाजार में 13 जून को आयोजित बलिदान दिवस को लेकर किसान महापंचायत के राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान ने कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने देवली-भांची में शंकर भगवान के स्थान पर लगी किसानों की चौपाल को सम्बोधित किया।
इसके बाद उन्होंने सोरण, चराई, बैरवाओं की ढाणी, निमोला, नूरपुरा खेड़ा, देवपुरा, बिटोला, प्रेम नगर, चूरिया, कीरों की झोपड़ी, करिरीया, चिरोंज, आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान राम नारायण बैरवा, कैलाश जाट, मुंशीलाल गुर्जर, किशोर जाट, राम गोपाल शर्मा, सलीम खान आदि मौजूद थे।
इधर, ईसरदा डेम समिति के अध्यक्ष अजमल खान ने बलिदान दिवस को लेकर चिरोंज, देवली-भांची, किरों की दाणी, मण्डावर, सीतारामपुरा, चूरिया, केरीरया, बालापुरा, प्रेम नगर, हेमन्तपुरा चौकी में लोगों से सम्पर्क किया।
किसानों को पम्प्लेट आदि का वितरण कर 13 को टोंक आने को कहा। इस दौरान रामपाल जाट, हनुमानसिंह सोलंकी, हनुमान गुर्जर, रामस्वरूप मीणा, भरतराज मीणा, रामस्वरूप गुर्जर, किशन लाल, रूपनारायण, रामस्वरूप बैरवा आदि मौजूद थे।
राणोली-कठमाणा . किसान महापंचायत से जुड़े पदाधिकारियों ने क्षेत्र के गांवों में सोमवार को सघन जनसम्पर्क किया। बीसलपुर किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष मो. जाकिर, रतन खोखर, सत्यप्रकाश सैनी, रामप्रसाद, धन्ना यादव आदि ने नानेर, हमीरपुर, कुंवाड़ा, इंदोकिया, टोपा, चूली, पीपला, कलमंडा, कुम्हारबास, गडोपा, लाम्बा आदि गांवों का दौरा कर किसानों से सम्पर्क किया और उन्हें टोंक में 13 जून को होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।
Published on:
12 Jun 2018 10:13 am

बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
