2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Forecast: IMD का लेटेस्ट अपडेट, 3 घंटे में होगी ऐसी बारिश

Monsoon Forecast: प्रदेश में शनिवार को तेज बरसात के बाद रविवार को भी मौसम सुहाना रहा। दोपहर के समय बरसात भी हुई। टोंक शहर में सुबह करीब 10 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक जमकर बरसात हुई।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Kirti Verma

Jul 31, 2023

दिल्ली-NCR समेत 26 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी , महाराष्ट्र-गुजरात में हाई अलर्ट, इन इलाकों में तूफान आने के आसार

दिल्ली-NCR समेत 26 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी , महाराष्ट्र-गुजरात में हाई अलर्ट, इन इलाकों में तूफान आने के आसार

टोंक.Monsoon Forecast: प्रदेश में शनिवार को तेज बरसात के बाद रविवार को भी मौसम सुहाना रहा। दोपहर के समय बरसात भी हुई। टोंक शहर में सुबह करीब 10 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक जमकर बरसात हुई। इससे टोंक में 20 एमएम बरसात दर्ज की गई। इसके अलावा पीपलू में 7 तथा निवाई में 40 तथा चांदसेन मालपुरा में 13 एमएम बरसात दर्ज की गई। वहीं लगातार हो रही बरसात से गलवा, ठिकरिया, ढीबरू सागर, मोहम्मदगढ़, भानपुरा, नासिरदा व मानसागर अरनिया का पूर्ण भराव हो चुका है। जबकि दूदी सागर में अभी तक 5.58 प्रतिशत ही पानी आया है। इसके अलावा 22 बांध में पानी आवक काफी धीमी है। किसी बांध में 50 तो किसी में 30 प्रतिशत ही पानी आया है। वहीं घारेड़ा सागर बांध पूर्ण भराव की ओर है। इसमें 92.84 प्रतिशत पानी आ चुका है। सहोदरा में 84.15 प्रतिशत पानी की आवक हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, वहीं बारिश होने के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भीषण रोड एक्सीडेंट, बेकाबू कार रोडवेज और मिनी बस से टकराई, तीन की दर्दनाक मौत

येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए जयपुर,जयपुर शहर, दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश, और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कमजोर संरचनाएं,कच्चे घरों, दीवारों, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। कहीं-कहीं पर पर जल भराव हो सकता है। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना लें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। जल भराव स्थान से दूर रहें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

बीसलपुर बांध देखने उमडे़ लोग
क्षेत्र के बीसलपुर बांध पर रविवार दिनभर रुक रुककर रिमझिम बारिश व आकाश में बादल छाए रहने से मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों की भीड़ रही। रविवार को अवकाश होने पर अलसुबह से ही जयपुर, अजमेर, टोंक, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा जिलों के साथ ही निकटवर्ती गांव कस्बों से पर्यटकों का आना शुरू हुआ जो शाम तक जारी रहा। पर्यटकों ने बांध के करीब वन क्षेत्र में छाई हरियाली व झरनों के बीच तो कई लोगों ने बनास नदी में पिकनिक का लुत्फ उठाया। बीसलपुर बांध के गेट संख्या दो के करीब बने सेल्फी पोइंट से बांध में भरे पानी को निहारा। इस दौरान बांध के गेट संख्या एक की ओर टोडारायसिंह सड़क मार्ग पर दिनभर जाम के हालात रहे। बांध के गेट संख्या एक व दो पर पर्यटक निजी सुरक्षा गार्डों से झगड़ा करते दिखाई दिए। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर मुख्य दीवार से पर्यटकों व बीसलपुर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को मुख्य दीवार से गुजरने की अनुमति पर पर्यटक शांत हुए।

यह भी पढ़ें: घर में खेल रहे दो मासूमों को सांप ने डसा, दोनों की मौत

Story Loader