5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में भीषण रोड एक्सीडेंट, बेकाबू कार रोडवेज और मिनी बस से टकराई, तीन की दर्दनाक मौत

Road Accident: कोटा राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ। भीलवाड़ा की तरफ से आ रही एक कार पहले रोडवेज बस से टकराई फिर जाकर मिनी ट्रक से भिड़ गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 31 Jul 2023, 9:24 AM IST

bhilwara_acc_photo.jpg

भीलवाड़ा/सवाईपुर .Road Accident: कोटा राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ। भीलवाड़ा की तरफ से आ रही एक कार पहले रोडवेज बस से टकराई फिर जाकर मिनी ट्रक से भिड़ गई। कार सवार मां और दो बेटों की मौत हो गई जबकि तीन परिजन घायल हो गए। घायलों को एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर बड़लियास और सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू करवाया गया। मृतकों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Jaipur Mumbai Super fast Train में फायरिंग, अब तक चार की मौत, कई लोग घायल... आरपीएफ कार्मिक हिरासत में

पुलिस के अनुसार एक परिवार के लोग जोगणिया माता के दर्शन कर कार से भीलवाड़ा की ओर आ रहे थे। सवाईपुर चौराहे के पास कार बेकाबू होकर सामने से आ रही रोडवेज से टकराई। फिर कार उसी दिशा से श्रमिकों को ला रही मिनी बस से जा भिड़ी। हादसे में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। सूचना पर कोटड़ी डीएसपी श्यामसुंदर विश्नोई और बड़लियास थानाप्रभारी शिवचरण जाप्ते के साथ पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवा कर यातायात सुचारू करवाया। हादसे में मृतकों की पहचान अजमेर के विज्ञाननगर गली नंबर चार निवासी आर्यन (16) बृजेश राठौड़, अनुराग (07) पुत्र बृजेश राठौड़, संगीता (40) पत्नी बृजेश राठौड़ के रूप में हुई। हादसे के घायलों में बृजेश पुत्र शिव प्रसाद राठौड़, विपिन पुत्र पूरण सिंह राठौड़ और दिव्यांसी पुत्री बृजेश राठौड़ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : रिटायर्ड डीटीओ मीणा गिरफ्तार, पांच साल से था फरार