5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिटायर्ड डीटीओ मीणा गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

ACB Action : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी कार्रवाई जारी है। फिर चाहे वह नौकरी करने वाला हो या सेवा से निवृत। सरकारी आदमी हो या फिर प्राइवेट।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 31 Jul 2023, 8:37 AM IST

acb_raj01.jpg

प्रवाह : भ्रष्टाचार के रखवाले

ACB Action : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी कार्रवाई जारी है। फिर चाहे वह नौकरी करने वाला हो या सेवा से निवृत। सरकारी आदमी हो या फिर प्राइवेट। जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त है उसे सूचना की शह मिलते ही एसीबी अपने लपेटे में ले रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दर्ज एक मामले में पांच साल से फरार चले रहे एक सेवानिवृत डीटीओ को पुलिस ने दबोचा है।

राजस्थान पुलिस की अजमेर चौकी ने ब्यावर के परिवहन कार्यालय में लाखों रुपए के टैक्स चोरी के मामले में फरार चल रहे रिटायर्ड जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) जयपुर के जगतपुरा निवासी त्रिलोक चन्द मीणा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी त्रिलोक चंद मीणा मूलतः अलवर जिले के राजगढ़ का निवासी है।

वर्ष 2018 में ब्यावर परिवहन कार्यालय में वाहनों के टैक्स चोरी के मामले में वह फरार चल रहा था। एसीबी को प्रकरण में अभी कई लोगों की तलाश है। इससे पूर्व एसीबी ने परिवहन कार्यालय के दलाल ब्यावर नृसिंहपुरा निवासी कैलाश चौधरी को गिरफ्तार किया था।