3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्टी का प्रत्याशी कोई भी हो, जीत के लिए जुटेंगे कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी दूनी देहात मंडल की बैठक गंगोत्री, उत्तराखंड़ विधायक सुरेश चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ आगामी चुनावों में राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।  

less than 1 minute read
Google source verification
पार्टी का प्रत्याशी कोई भी हो, जीत के लिए जुटेंगे कार्यकर्ता

पार्टी का प्रत्याशी कोई भी हो, जीत के लिए जुटेंगे कार्यकर्ता

दूनी. घाड़ के तेजाजी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी दूनी देहात मंडल की बैठक गंगोत्री, उत्तराखंड़ विधायक सुरेश चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ आगामी चुनावों में राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि भाजपा से जिस प्रत्याशी को टिकट मिलेगा। संगठन पदाधिकारी-कार्यकर्ता उसके साथ मजबूती से कार्य करेंगे।

बैठक को जयपुर संभाग प्रभारी नरेश बसंल, विधानसभा प्रभारी लक्ष्मीनारायण श्रृंगी, पूर्व प्रधान शकुन्तला वर्मा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा, विधानसभा संयोजक राकेश बढ़ाया, विधानसभा विस्तारक अमित नायक ने भी सम्बोधित किया।

देहात अध्यक्ष अतुल कुमार पाराशर ने बताया कि आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ से लेकर ऊपर तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की। इस मौके पर पूर्व मण्ड़ल अध्यक्ष बनवारी जाट, शक्ति केन्द्र संयोजक रॉकी खाण्ड़ल, सत्यनारायण जाट, विनोद साहू, विवेक भारद्वाज, मुरारी शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिवराज बराला सहित अन्य मौजूद थे।

टोंक. एसएसपी के जिलाध्यक्ष निर्वाचन के लिए टोडाभीम से आए जिला प्रभारी अशोक जागा की उपस्थिति में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें गोरधन हिरोनी तथा कमलेश ङ्क्षसगोदिया ने एसएसपी के कार्यों की जानकारी दी। विद्यालयों के लिए किए योगदान पर प्रकाश डाला। विशाल ने सभी से सुझाव मांगे। सलीम खान ने अध्यक्ष पद के लिए शब्बीर नागौरी के नाम का प्रस्ताव बैठक में रखा, जिसका राजीव पाल ने समर्थन किया। चुनाव प्रभारी ने प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित संस्था प्रधानों से राय मांगी जिस पर सभी ने प्रस्ताव के समर्थन में सहमति जताई। प्रभारी ने जिलाध्यक्ष पद पर शब्बीर नागौरी का नाम घोषित किया तथा इसकी सूचना प्रदेश नेतृत्व को भेजी। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अशफाक अहमद ब्लॉक अध्यक्ष टोडाभीम, अनुज शर्मा जिला अध्यक्ष गंगापुर सिटी आदि मौजूद थे।

Story Loader