3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खौफनाक: पति और 2 सौतेले बेटों ने दी महिला को दर्दनाक मौत, दोनों पैर काटकर खान के गंदे पानी में फेंका शव

Husband And Step Sons Killed Woman: ब्लाइंड मर्डर को मृतका के पति और उसके दो सौतेले बेटों ने अंजाम दिया है।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Akshita Deora

May 09, 2025

Rajasthan Woman Murder Case: टोंक के लाम्बाहरिसिंह थाना क्षेत्र में महिला की जघन्य हत्या कर जेवरात लूट कर सबूत नष्ट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए है। इस ब्लाइंड मर्डर को मृतका के पति और उसके दो सौतेले बेटों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला के जघन्य हत्या कांड का पर्दाफाश कर पिता और दो सौतेले बेटों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

एएसपी मोटा राम बेनीवाल ने बताया कि हत्या के आरोपी सुखलाल पुत्र प्रताप बावरी, बद्री लाल पुत्र सुखलाल बावरी तथा राकेश पुत्र सुखलाल बावरीयों की ढाणी कांटोली थाना लाम्बाहरिसिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होने बताया कि 18 अप्रेल को सूचना मिली कि नयागांव जाटान गांव के तन में स्थित पुरानी बंद पडी खान भरे में पानी में महिला के कपडे तैरते नजर आ रहे है। सूचना पर थानाधिकारी राजकुमार मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे। जहां महिला के पॉटलीनुमा कपडे तैरते नजर आए। इस दौरान मौके पर ग्रामीण इकठ्ठे हो रखे थे। ग्रामीणों के सहयोग से कपड़ों की पोटली को खदान से बाहर निकालकर देखा गया तो महिला का शव मिला, जिसके दोनों पैर अलग थे। मौके पर पहचान नहीं होने पर शिनाख्तगी और वारीशान का पता लगाने के लिए महिला के शव को सुरक्षित मुर्दाधर में रखवाया गया। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से जांच करना आवश्यक था।

यह भी पढ़ें : रात को युवक के साथ पार्क में घूम रही थी, सुबह अर्द्धनग्न हालत में मिला 2 बच्चों की मां का शव

ऐसे दबोचे हत्या के आरोपी

एएसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतका के शव की व घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई। अज्ञात महिला की शिनाख्त और वारिसान की तलाश हेतु व्हाट्सअप ग्रुपों, नेट और सोशल मीडिया पर फोटोग्राफ और इश्तेहार जारी करवाकर समस्त थानाधिकारी राजस्थान को प्रेषित करवाई गई।घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।

मोबाइल से सुलझी हत्या की गुत्थी

एएसपी बेनीवाल ने बताया कि मृतका के कपडों में मिले मोबाइल के आईएमईआई नंबर से सीडीआर प्राप्त कर सीडीआर का गहनता से विश्लेषण किया गया तो मृतका के वारिसान के संबंध में गजानंद निवासी स्याह हाल सान्धोलिया थाना अराई होना जानकारी में आया। जिस पर गजानन्द से सम्पर्क कर अज्ञात मृतका के फोटोग्राफ दिखाए गए। ऐसे में गजानन्द ने अपनी सौतेली मां धन्नी होना बताया।

यह भी पढ़ें : रेलवेकर्मी ने पत्नी को बांझ बताकर कर ली दूसरी शादी, फिर छुटकारा पाने के लिए किया पहली पत्नी का मर्डर, मृतका के भाई ने लगाया आरोप

Story Loader