1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से श्रीजी के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल

Woman dies due to tractor collision: बजरी भरकर ला रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार के टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई और उसका पति घायल हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Vijay Kumar Jain

•

Updated: 24 Aug 2019, 11:32 AM IST

बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से श्रीजी के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल

बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से श्रीजी के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल

निवाई. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी क्षेत्र में बजरी खनन माफिया सक्रिय हैं और प्रशासन बेबस नजर आ रहा हैं। शुक्रवार दोपहर बजरी भरकर ला रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार के टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई और उसका पति घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि करौली निवासी नाहरसिंह डिग्गी कल्याण से श्रीजी के दर्शन कर वापस मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी और 3 वर्षीय पुत्र के साथ लौट रहे थे। गांव चोरपुरा के समीप बालाजी मंदिर के पास बजरी भर ला रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार के टक्कर मार दी, जिससे बबीता पत्नी की मौके पर मौत हो गई, वहीं मृतका का पति नाहरसिंह घायल हो गया।

हादसे में बच्चे के खरोंच भी नहीं आई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। घायल नाहरसिंह और मृतका के शव को चिकित्सालय लाया गया। जहां घायल का उपचार किया गया और मृत महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

100 वाहनों का किया चालान
दूनी. घाड़ थानाप्रभारी घीसालाल राव के निर्देशन में सरोली चौकी पुलिस ने जयपुर-कोटा राजमार्ग पर गुरुवार देर रात तक करीब सो वाहनों का चालान किया। चौकी प्रभारी आर. डी. शर्मा ने बताया की दोपहर बाद थानाप्रभारी के निर्देशन में बिना कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य के अभाव में कार, जीप, पिकअप, ट्रक, बाइक सहित करीब सो वाहनों का चालान किया। साथ ही आए दिन हो रही सडक़ दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर बाइक चालकों से हेलमेट लगाने की समझाइस भी की।