6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैंस को एक और झटका

शो की लीड अक्षरा (हिना खान), नैतिक (करण मेहरा), नक्ष (रोहन मेहरा) के बाद अब गायु (कांची सिंह) का नंबर है। कांची ने शो छोड़ दिया है....

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Aug 06, 2017

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से केरेक्टर्स के निकलने का सिलसिला थम नहीं रहा हैं। शो की लीड अक्षरा (हिना खान), नैतिक (करण मेहरा), नक्ष (रोहन मेहरा) के बाद अब गायु (कांची सिंह) का नंबर है। कांची ने शो छोड़ दिया है। कांची ने बताया कि उन्होंने शो के मेकर्स को भी अपनी चिंता बताई, लेकिन वो इस बारे में ज्यादा कुछ कर नहीं पाए। कांची अभी नोटिस पीरियड सर्व कर रही हैं और सितंबर में अपना लास्ट एपिसोड शूट करेंगी। हालांकि ये कंफर्म नहीं है कि उनका लास्ट शूट सितंबर में ही होगा, आज से कभी भी उनका रोल खत्म हो सकता है।

स्टार प्लस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फैंस को अब एक और झटका लगने वाला है। पिछले आठ महीने से चल रहे इस शो से कुछ हफ्तों पहले ही इसकी लीड एक्ट्रेस हीना खान ने शो से क्विट किया था। इस धक्के से दर्शक उबरे भी नहीं थे कि अब शो के पॉपुलर कपल की कांची सिंह ने क्विट कर दिया है। वे तीन महीने के नोटिस पीरियड में हैं।

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की है। कांची शो में नक्ष तथा नायरा की कजिन बहन का किरदार निभा रही हैं। दरअसल कांची अपने रोल से खुश नहीं थीं क्योंकि निर्माताओं ने उसे साइडलाइन कर दिया था। उन्होंने कहा, 'हां, मैंने शो छोड़ दिया है। मुझे इसमें मेरे कैरेक्टर का कोई फ्यूचर नजर नहीं आ रहा था। मैं इस बात को समझती हूं कि पॉपुलर कपल-कार्तिक और नायरा से किसी और कैरेक्टर पर फोकस शिफ्ट करना, शो को नुकसान पहुंचाएगा, पर मेरे कैरेक्टर को बिलकुल साइडलाइन कर दिया गया था।

मैं 'ये रिश्ता...'की टीम को शुभकामनाएं देती हूं। मैं प्रोड्यूसर राजन शाही की हमेशा ऋणी रहूंगी, जिन्होंने मुझे इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। अब मैं मीनिंगफुल कैरेक्टर्स करना चाहती हूं और केवल लीड रोल्स करूंगी।' कांची शो में 2016 में आई थीं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी जगह निर्माता किसी और को लेंगे या तीन महीने बाद कैरेक्टर को खत्म कर देंगे।