
बालिका वधू' फेम अविका गौर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अविका ने सीरियल बालिक वधु में छोटी आनंदी का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस का नाम कई बार उनके को-एक्टर मनीष रायसिंहन के साथ जोड़ा गया। कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि एक्ट्रेस शादी से पहले मां बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अब इन बातों पर चुप्पी तोड़ी है।
एक इंटरव्यू के दौरान ने अविका ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा ‘जब हमारे अफेयर की खबरें उड़ी तो हम शॉक्ड थे। मुझे और मनीष को लगा कि हम कुछ ऐसा दिखा रहे होंगे जिससे ये सारी बातें बन रही हैं। इसलिए हमने सेट पर बात करना बंद कर दिया और जब हमने दूरी बना ली तब भी लोगों ने बात बनाना बंद नहीं किया।’
अफेयर को लेकर कही ये बात
अविका गौर (Avika Gaur) को लेकर ये बातें भी सामने आई थीं कि एक्ट्रेस खुद से 18 साल बड़े एक्टर मनीष रायसिंघन (Manish Raisinghan) को डेट कर रही थीं। मनीष को डेट करने और मां बनने की खबरों पर अब अविका गौर ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा 'मुझे लेकर ऐसा लिखा गया कि मेरा एक बच्चा है। ऐसी बातें लिखने से पहले लोग कुछ सोचते ही नहीं हैं. हमारे पेरेंट्स भी इन अफवाहों पर हंसते थे।’ मुझे इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता
Published on:
20 May 2024 09:11 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
