
दलजीत कौर
Dalljiet Kaur: दलजीत कौर पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपनी दूसरी शादी के कुछ समय बाद ही केन्य से वापस मुंबई आ गई, जिसके बाद कई खुलासे हुए। इन सबके बीच हाल ही में दलजीत ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपने एक्स हसबैंड शालीन भनौट को दूसरे पति निखिल से मिलवाना चाहती थीं, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हुई।
गलाटा इंडिया के साथ बातचीत के दौरान दलजीत कौर ने बताया कि वह अपने एक्स पति शालीन भनौट के साथ पिछले एक साल से कॉन्टैक्ट में नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मेरे एक्स पति से बातचीत हुए एक या उससे ज्यादा साल हो गया है। मैंने 9 साल तक उनके साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ता रखने की कोशिश की। वह जब ही बेटे जेडन से मिलने के लिए कहते थे, मैंने कभी मना नहीं किया क्योंकि मुझे लगता था कि ये जेडन के लिए भी अच्छा रहेगा। उनकी और जेडन की मुलाकात से मुझे बहुत खुशी होती थी।"
दलजीत ने इंटरव्यू में आगे बताया कि शालीन को वह अपने दूसरे पति निखिल से भी मिलवाना चाहती थीं, लेकिन शालीन ने इन सबमें दिलचस्पी नहीं रखी। उन्होंने कहा, "शालीन ने कभी जानना नहीं चाहा कि मेरे और उनके बेटे के साथ क्या हो रहा है। शालीन के पास मेरा नंबर है, लेकिन उन्होंने कभी एक मैसेज तक नहीं किया। मैं चाहती थी कि शालीन निखिल से मिले और मैंने शालीन को केन्या आकर रहने के लिए भी कहा था क्योंकि मुझे लगा था कि ये जेडन के लिए अच्छा होगा। शालीन भी इस चीज के लिए पहले मान गए थे, लेकिन उसके बाद वह गायब ही हो गया।"
शालीन के तलाक के बाद दलजीत कौर ने साल 2023 में निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर दूसरे पति के साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, इसके कुछ महीने बाद ही एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ वापस मुंबई आ गई, जिसके बाद कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं होने के कयास लगाए जाने लगा। जब इस मामले ने तूल पकड़ा और धीरे-धीरे चीजें बाहर आई, जब एक्ट्रेस ने निखिल पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इसके बाद एक बार निखिल अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई भी आए थे। कपल का केस फिलहाल कोर्ट में चल रहा है, जिसके बारे में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपडेट्स भी देती रहती हैं।
Updated on:
23 Oct 2024, 11:36 AM IST
Published on:
23 Oct 2024, 11:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.