
Shiv Thakre: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में जेल में बंद ड्रग माफिया अली असगर शिराजी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टेलीविजन अभिनेता और बिग बॉस (Bigg Boss) रनर अप शिव ठाकरे को तलब किया था और उनसे पूछताछ की थी।
ये है मामल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अली असगर शिराजी ने हसलर्स हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी चला रहे थे। कंपनी ने नार्को-फंडिंग के जरिए पैसा कमाया साथ ही यह कंपनी कई अलग-अलग स्टार्ट-अप पर पैसा लगाती थी। इनमें से एक शिव ठाकरे का फूड एंड स्नैक रेस्ट्रॉन्ट 'ठाकरे चाय एंड स्नैक्स' भी शामिल था।
यह भी पढ़ें: 23 फरवरी 2024 नोट कर लें ये तारीख, इन 4 सीरीज के साथ मचेगा ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तहलका
OTT News: यहां पढ़ें ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताजा खबरें
शिव ठाकरे ने दिया बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में गवाह के तौर पर ठाकरे का बयान दर्ज किया गया। साथ ही ईडी ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) को भी उसके सामने पेश होने के लिए बुलाया। कंपनी ने नार्को-फंडिंग के जरिए पैसा कमाया था। खबरों की मानें तो जैसे ही शिव और अब्दु को नार्को बिजनेस में शिराजी के शामिल होने की बात पता लगी दोनों ने तुरंत उनसे अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया।
Published on:
22 Feb 2024 12:18 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
