
Ekta Kapoor
नई दिल्ली | टीवी और बॉलीवुड प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) लाजवाब सास बहू सीरियल बनाने के लिए जानी जाती हैं। पर्दे पर उन्होंने कई लव स्टोरीज दिखाई जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं। लेकिन जब बात उनकी पर्सनल लाइफ की आती है तो एकता आज भी अकेली हैं। उन्होंने उम्र के इस पड़ाव पर आकर अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि अब लगता है कि ऐसा जल्द होने वाला है। दरअसल, एकता ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो किसी के साथ नजर आ रही हैं। एकता की इस तस्वीर पर फैंस से लेकर सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
एकता ने अपने इंस्टाग्राम (Ekta Kapoor Instagram) पर अपने खास दोस्त के साथ एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें वो बेहद ही खुश नजर आ रही हैं। एकता ने इसके कैप्शन में लिखा- और हम यहां हैं.. आप लोगों को जल्द ही बताएंगे। एकता के इस पोस्ट पर उनके दोस्त ने भी कमेंट किया है। इसके अलावा कई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाइयां दी हैं। गौतमी कपूर ने लिखा- फैब फोटो। वहीं रिजवान ने लिखा- इंतजार है। सबसे खास बात ये है कि खुद तनवीर बुकवाला (Tanveer Bookwala) ने लिखा- अब वक्त आ गया है इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का।
तनवीर के कमेंट के बाद कई यूजर्स ने एकता कपूर से ये भी पूछ डाला है कि क्या वो शादी करने वाली हैं। वहीं एक यूजर ने तो ये तक लिखा दिया- क्या ये आपके पति हैं? सोशल मीडिया (Social media) पर एकता कपूर की शादी की खबर आग की तरह फैल गई है। बता दें कि तनवीर बुकवाला, एकता के काफी अच्छे दोस्त हैं। वो अक्सर ही एकता के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन ये पहली बार है जब एकता ने खुद अपनी शादी की तरफ इशारा दिया है।
Published on:
16 Dec 2020 05:25 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
